फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal says aap do not have money to contest elections

केजरीवाल बोले- चुनाव लड़ने के लिए नहीं पैसे, दिखा सकता हूं अकाउंट

Mon, 22 Aug 2016 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
kejriwal says aap do not have money to contest elections
kejriwal

दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में सरकार चलाने के बावजूद आम आदमी पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है।

विज्ञापन


यह बात केजरीवाल ने रविवार शाम दक्षिण गोवा में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के एक समूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह देखने में अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है कि दिल्ली में डेढ़ साल सरकार चलाने के बाद भी 'आप' के पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने गोवा में दिए गए अपने इस भाषण में यहां तक कह दिया कि मैं आपको अपना बैंक खाता दिखा सकता हूं। यहां तक कि पार्टी के पास भी धन नहीं है। हालांकि, आप ने पहले ही पंजाब और गोवा के आगामी चुनावों के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा सरकार चाहे तो एक घंटे में मादक पदार्थों की बिक्री पर लग सकती है रोक

kejriwal says aap do not have money to contest elections
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

सीएम केजरीवाल ने कहा कि जब हम दिल्ली में चुनाव लड़े थे तब लोगों ने चुनाव लड़ा था। अपने बेहतर भविष्य के वास्ते लड़ने वाले हर किसी के लिए ‘आप’ एक मंच है। उन्होंने कहा कि गोवा में भी ऐसा ही होना चाहिए। यहां स्थानीय लोग चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल ने कहा कि अगर राज्य में ‘आप’ चुनी जाती है तो इसमें ‘आलाकमान’ की संस्कृति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि गोवा में गोवावासियों की सरकार होगी। यहां तक कि चुनावी घोषणापत्र की रूपरेखा भी गोवावासी ही तय कर रहे हैं। घोषणापत्र में मैं अपना हुक्म नहीं चलाऊंगा, गोवा के लोग इसका निर्णय लेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा की उनकी यात्राएं ‘केवल मुद्दों को समझने के लिए है।’

गोवा में मादक पदार्थों की कथित तौर पर धड़ल्ले से होने वाली बिक्री पर उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार चाहेगी तो अगले एक घंटे में गोवा में मादक पदार्थ पर रोक लग सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मादक पदार्थ विक्रेताओं, पुलिसकर्मियों और राजनेताओं के बीच गठजोड़ के कारण इसका व्यापार चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मियों के जरिए राजनेताओं तक रुपया पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed