{"_id":"5e9646e28ebc3e6fab412681","slug":"kejriwal-said-delhi-under-the-burden-of-markaz-and-people-coming-from-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने कहा, दिल्ली पर मरकज और विदेश से आए लोगों का बोझ ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने कहा, दिल्ली पर मरकज और विदेश से आए लोगों का बोझ ज्यादा
Wed, 15 Apr 2020 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 15 Apr 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि दिल्ली में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है। इस पर चिंता जाहिर करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पर संक्रमित लोगों का अतिरिक्त बोझ भी पड़ा है। दिल्ली के अपने कोरोना के मामले कम हैं। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का स्वागत करते हुए कहा कि अगर सब लोगों ने इसका पालन किया तो दो हफ्ते में कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पिछले दिनों बहुत तेजी से कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़े हैं। यह बड़ी चिंता का विषय है। हालांकि, उन्होंने माना कि दिल्ली के ऊपर अतिरिक्त बोझ है। पहले कोरोना प्रभावित देशों से बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली आए। वहीं, मरकज की घटना से भी अतिरिक्त बोझ दिल्ली पर पड़ा है। दोनों के मिले-जुले असर से संक्रमण के मामले ज्यादा है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि इसके बावजूद दिल्ली में कोरोना संक्रमण को तेजी से जनता के बीच फैलने नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ा दी है। अगर दो-तीन हफ्ते हमने लॉकडाउन का अच्छे से पालन किया तो कोरोना वायरस से मुक्ति मिल जाएगी। अगर हमने अनुशासन में रहकर इस तकलीफ का सामना कर लिया तो भारत के हालात दुनिया के दूसरे देशों जैसे नहीं होने पाएंगे।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में इलाके में सील, बुधवार को केजरीवाल करेंगे दौरा
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए बड़ी संख्या में इलाकों को सील किया जा रहा है। जिस इलाके में 3 या इससे ज्यादा लोग संक्रमित होते हैं, उसको कन्टेंमेंट घोषित कर सील कर दिया जाता है। सोमवार तक 47 इलाके सील थे, जहां ऑपरेशन शील्ड चलाया जा रहा है। केजरीवाल के मुताबिक, वह बुधवार को कुछ कन्टेंमेंट इलाकों का दौरा करके पता करेंगे कि लोगों का आम जरूरत की चीजें किस तरह मिल रही हैं।
दिल्ली में अब भी कोरोना पर कंट्रोल
दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक कुल मरीजों का चार फीसदी ही दिल्ली के अंदर से हैं। बाकी या तो मरकज से जुड़े हैं या विदेश से आए हैं। दिल्ली में सबसे ज्यादा करीब 71 फीसदी मरकज के मरीज हैं। हैरानी की बात यह कि सोमवार को चौबीस घंटों में सबसे ज्यादा 356 नए मामले सामने आए, इसमें से 325 मरकज के थे। वहीं, सोमवार तक इनकी संख्या 1071 थी। यह दिल्ली के कुल मरीजों 1510 का करीब 71 फीसदी है। वहीं, 25 फीसदी मरीज विदेश से आए हैं।