फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal's party is creating religious tensions have to be so cautious'

'केजरीवाल की पार्टी पैदा कर रही है धार्मिक तनाव इसलिए रहना होगा सतर्क'

Sun, 03 Jul 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Jul 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal's party is creating religious tensions have to be so cautious'
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला कार्यकारिणी के बाद मंडल स्तर पर भी बैठक करने का ऐलान किया गया है। 

विज्ञापन


संगठन में स्फूर्ति लाने के लिए आगामी 8 दिनों तक प्रदेश भाजपा के सभी 280 मंडलों में कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें तीस हजार पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। 
विज्ञापन


अगामी चुनाव को ध्यान में रख आयोजित 14 संगठन जिलों की कार्यकारिणी की बैठक की गई। बैठक में आम आदमी पार्टी से सतर्क रहने का संदेश दिया गया। 

प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली व पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं को अब सतर्क रहना होगा क्योंकि केजरीवाल की पार्टी अपने नापाक ईरादों से धार्मिक तनाव पैदा करने की पूरी कोशिश करेगी। पंजाब के मलेर कोटला और दिल्ली की सुंदर नगरी में आम आदमी पार्टी तनाव पैदा करने की कोशिश कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'आप ने पंजाबी युवाओ को ड्रग्स का तमगा चिपकाया'

Kejriwal's party is creating religious tensions have to be so cautious'
सतीश उपाध्याय

करोल बाग जिले की बैठक के उद्घाटन सत्र में प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि केंद्र सरकार अपना काम कर रही है पर यह दायित्व संगठन का है कि वह यह सुनिश्चित करे कि केंद्र सरकार की नीतियों व योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। 

कार्यकारिणी प्रतिनिधियों से उन्होंने कहा कि वह एक पोलिंग बूथ को अपनाए और यह सुनिश्चित करें कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के सहयोग से केंद्र की नीतियों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए। 

मयूर विहार जिला कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी द्वारा अपने राजनीतिक विकास के लिये मुस्लिम अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की नीतियों को उजागर करने के लिये अभियान चलाने को कहा।

आम आदमी पार्टी के महरौली से विधायक नरेश यादव का नाम पंजाब के धार्मिक उन्माद में आना कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आप विधायकों विशेषकर जरनैल सिंह का नाम दिल्ली व पंजाब में उन्माद की घटनाओं से जुड़ चुका है। 

पंजाबी युवाओं पर तो ड्रग्स का ऐसा तमगा चिपकाया है जिसके चलते अब पंजाब के युवाओं को देश-विदेश में रोजगार पाने में भी कठिनाई आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed