अगर केजरीवाल ने लिखी किताब तो क्या होगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नटवर सिंह के किताब को लेकर गहमा-गहमी चल ही रही थी कि अचानक ट्विटर पर केजरीवाल की ऑटोबायोग्राफी की चर्चा चल गई। देखते ही देखते इस पर हजारों लोगों ने ट्वीट आने शुरू हो गए और केजरीवाल की ऑटोबायोग्राफी ट्विटर ट्रेंडिंग में टॉप पर पहुंच गई।
लोग इस पर तरह-तरह के विचार दे रहे हैं। आप ही अंदाजा लगाइए कि नटवर सिंह की किताब पर इतना धमाल मचा है, तो अरविंद केजरीवाल की ऑटोबायोग्राफी आने के बाद क्या होगा। कौन-कौन से राज खुल जाएंगे।
अभी जब केजरीवाल सबके सामने इतना कुछ बोल जाते हैं कि मानहानि के केस में जेल जाना पड़ता है, तो तब क्या होगा जब वो अपनी खुद की आत्मकथा लिखेंगे।
ऐसी होगी केजरीवाल की आत्मकथा
ट्विटर पर ट्रेंड कर रही केजरीवाल की ऑटोबायोग्राफी हंसते-हंसते लोटपोट कर देने वाले जोक्स का एक पुलिंदा है। दरअसल, पूरे देशभर से लोग अपनी-अपनी समझ से ये बता रहे हैं कि अगर केजरीवाल अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखते हैं तो क्या लिखेंगे।
लोगों ने लिखा कि इसमें केजरीवाल लिखेंगे कि 'आम आदमी को सताने के बाद अब मेरे पास कोई काम नहीं बचा है, इसलिए मैं जेल चला गया।' 'आईआईटीएन को कांग्रेस ने सरकार चलाने से रोक दिया, लेकिन किताब लिखने से नहीं रोक सकी।' 'भगवान ने मुझे बुध्दि तो दी थी, लेकिन मैंने ऐसा रायता फैलाया कि सब बदल गया।'
'केजरीवाल एक ऐसा प्राणी है जो 49 दिन मेँ फेमस होने के लिये कुछ भी कर सकता है।' 'मैं ही एकेला इमानदार प्राणी हुं इस धरती पर।' ऐसे तमाम बातें लोगों ने बताईं। सबसे ज्यादा लोगों ने उनकी किताब के शीर्षक को लेकर चर्चा की है।
केजरीवाल की ऑटोबायोग्राफी का शीर्षक?
आप सोच भी नहीं सकते कि लोगों ने केजरीवाल की ऑटोबायोग्राफी के क्या-क्या शीर्षक चुना है। एक झलक देखिए- 'ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको मैंने ठगा नहीं' 'धरने वाला इज बैक' 'फिर मुख्यमंत्री बनूंगा, बच्चों की कसम' 'रायता फैला दूगां' 'जोकर बनें मात्र 49 दिन में।'
तो वहीं अग्रेंजी में 'My Experiments With Lies' 'he day when NaMo's pet tried to slap me ' '100 Ways to Hijack Someone's Movement.'
यहीं नहीं कुछ लोगों ने तो बाकयदे किताब का कवर पेज बनाकर पोस्ट भी कर दिए, तो किसी ने किताब का प्रस्तवाना ही लिख डाला। फिलहाल इस ट्रेंड पर तेजी से ट्वीट किए जा रहे हैं। आप भी देख सकते हैं यहां---- #KejriwalAutobiography