फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal reward these MLA for his loyalty

केजरीवाल ने इन्हें दिया वफादारी का इनाम

Wed, 25 Mar 2015 06:09 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal reward these MLA for his loyalty

आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार अपने पूर्व मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी देने जा रही है। पिछली सरकार में मंत्री रहे ‘आप’ के तीन विधायकों को विधान सभा की प्रमुख समितियों का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

विज्ञापन


इनके नाम तय हैं। विस अध्यक्ष इसी हफ्ते नामों का औपचारिक ऐलान कर भी देंगे। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि सोमनाथ भारती को विशेषाधिकार समिति, गिरीश सोनी का लोक लेखा समिति और राखी बिडलान को महिला व बाल विकास समिति का अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, प्रमिला टोकस को पर्यावरण समिति, सहीराम को पिछड़ा वर्ग समिति, हजारी लाल चौहान को अनुसूचित जाति/जनजाति समिति व इमरान हुसैन को अल्पसंख्यक मामलों की समिति का अध्यक्ष बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी हफ्ते हो जाएगी इन नामों की घोषणा

Kejriwal reward these MLA for his loyalty

इसके अलावा दिनेश मोहनिया, नारायण दत्त शर्मा, विशेष रवि, कर्नल देवेंद्र सहरावत, महेंद्र यादव समेत दूसरे विधायक अलग-अलग समितियों के अध्यक्ष बनेंगे।


फिलहाल विधायकों के नाम तय कर लिए गए हैं। कोशिश यही है कि जानकार विधायकों को संबंधित समितियों का अध्यक्ष बनाया जाए। इससे उन्हें काम करने में सहूलियत रहेगी। अगले कुछ दिनों में विधान सभा अध्यक्ष इनके नामों की घोषणा भी कर देंगे।

‘आप’ की पिछली सरकार में 3 मंत्रियों को प्रमुख समितियों का बनाया जा रहा अध्यक्ष विधान सभा अध्यक्ष इसी हफ्ते करेंगे नामों की औपचारिक घोषणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed