अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए आयोग बनाएगी आप सरकार, केजरीवाल का ऐलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में डॉ. बीआर अंबेडकर की 126वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा, 'अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए दिल्ली सरकार एक आयोग का गठन करेगी।'
आम आदमी पार्टी पहले भी इनके मुद्दों को उठाती रही है। हालांकि मुख्यमंत्री के बयान पर एमसीडी चुनाव के बीच लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर विपक्षी दल के नेता सवाल उठा रहे हैं।
केजरीवाल भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, उपाध्यक्ष राखी बिडलान व कुछ विधायक भी शामिल हुए।
बयान के निकाले जा रहे ये मायने
एमसीडी चुनाव के बीच मुख्यमंत्री की इस घोषणा को राजौरी गार्डन में खिसके दलित वोट बैंक को ध्यान में रखकर दिए गए बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। दिल्ली में अनुसूचित जाति से जुड़ी बड़ी आबादी है। नगर निगम के आरक्षित सीटों की संख्या 46 है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि बाबा साहब दलितों व पिछड़ों के नेता थे। देश के लिए उन्होंने ऐसे संविधान का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो विश्व के संविधानों में सर्वोत्तम माना जाता है।