'जो काम कम बातें ज्यादा करते हैं उनका बिहार जैसा हाल होता है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बात कम और काम ज्यादा करती है। जो काम कम और बात ज्यादा करते हैं, उनका बिहार जैसा हाल हो जाता है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ये बातें पूर्वी दिल्ली के कांति नगर में दिल्ली के पहले पॉली क्लीनिक का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने बिना नाम लिए हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर आने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी के मन की बात करती है।
मुख्यमंत्री ने गांधी नगर विधानसभा के कांति नगर में पहले पॉली क्लीनिक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि संभव है दिल्ली में बनने वाले एक हजार मोहल्ला क्लीनिक के लिए मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में बजट पास कर दिया जाए।
दिल्ली में 150 पॉली क्लीनिक
स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि अभी तक यह मैटरनिटी होम था, लेकिन यहां की व्यवस्था ठीक नहीं थी। इसी वजह से पूरे वर्ष में महज 10 डिलीवरी ही हुई। अब यहां सभी तरह के मरीजों के इलाज के लिए ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक लगेगी।
यहां जनरल सर्जन, आई सर्जन और विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे। पॉली क्लीनिक में इलाज कराने आए किसी मरीज को भर्ती करने की आवश्यकता होगी, तो उसे हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
पूरी दिल्ली में 150 पॉली क्लीनिक बनाने की योजना है। ऐसी डिस्पेंसरी जिसकी बिल्डिंग के कुछ फ्लोर खाली होंगे वहां पर पॉली क्लीनिक बनाया जाएगा।