{"_id":"5ce16d7fbdec22074857eeb2","slug":"kejriwal-is-plotting-to-send-me-to-jail-says-vijendra-gupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेंद्र गुप्ता का केजरीवाल पर आरोप, बोले- मुझे जेल भेजने की हो रही साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेंद्र गुप्ता का केजरीवाल पर आरोप, बोले- मुझे जेल भेजने की हो रही साजिश
Sun, 19 May 2019 10:12 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 19 May 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में गुप्ता ने कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से झूठ फैला कर उन्हें आपराधिक मामले में जेल भेजने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
शिकायत दर्ज कराने के बाद विजेंद्र गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली सरकार की विफलताओं को बेनकाब करने व जनहित मुद्दा सदन में उठाने के कारण उन्हें कई बार जबरन मार्शल से बाहर किया गया। मुख्यमंत्री को पता है कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी हार रही है, इसलिए बहाना बनाकर जनता की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
गुप्ता ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल चुनाव का लाभ लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आने वाले समय में कई और राजनीतिक पैंतरे देखने को मिलेंगे। केजरीवाल यह सब झूठ सोच-समझ कर फैला रहे हैं क्योंकि वह अच्छी तरह से जानते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में इनका हश्र क्या होने वाला है। शिकायत दर्ज कराने के मौके पर भाजपा विधायक ओपी शर्मा, जगदीश प्रधान, आप के बागी विधायक कर्नल देवेंद्र सहरावत, अनिल बाजपेई भी उपस्थित थे।
विज्ञापन