फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal government is unable to deal with tramp dogs

आवारा कुत्तों से नहीं निपट पा रही है सरकार

Thu, 09 Apr 2015 11:45 AM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal government is unable to deal with tramp dogs

राजधानी में आवारा कुत्तों के आतंक व उससे निपटने का कोई उपाय न होने के मुद्दे पर हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार, तीनों एमसीडी, एनडीएमसी व दिल्ली छावनी बोर्ड को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


इस मामले को लेकर दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि राजधानी में हर 50 व्यक्तियों के पीछे एक आवारा कुत्ता है और कुत्तों के काटने की बीमारी पर प्रति वर्ष करोड़ों रुपये का खर्च आ रहा है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति बीडी अहमद व न्यायमूर्ति संजीव सचदेव की खंडपीठ ने सभी पक्षों को 13 मई तक यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि आवारा कुत्तों की जनसंख्या को रोकने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आवारा कुत्तों को पकड़ने की क्या नीति है। खंडपीठ ने यह निर्देश न्याय भूमि नामक संगठन के अध्यक्ष बीबी शरण द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

हर दिन बढ़ रही है आवारा कुत्तों की संख्या

Kejriwal government is unable to deal with tramp dogs

याची के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि राजधानी में प्रति दिन आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। 28 जून 2014 के सर्वे के मुताबिक राजधानी में पांच लाख आवारा कुत्ते हैं और सरकार व स्थानीय निकाय उनकी संख्या पर रोकथाम लगाने का कोई प्रयास नहीं कर रही।


रिकॉर्ड के अनुसार 12 अस्पतालों से आरटीआई के जवाब में पता चला कि इनमें प्रतिदिन कुत्तों के काटने के करीब 300 मामले आ रहे हैं। यदि 50 अस्पतालों की बात करे तो यह आंकड़ा 800 का बैठता है।

रैबीज वैक्सीन पर 140 रुपये का खर्च आता है यानि प्रति माह 33 लाख 60 हजार रुपये का खर्च बिना कारण वहन किया जाता है। यदि कुत्तों को पकड़ कर एक स्थान पर रखा जाए व उनके खाने के लिए होटल, ढाबों इत्यादि से बचा हुआ खाना एकत्रित कर प्रदान किया जाए तो इस बीमारी के अलावा आवारा कुत्तों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed