फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal gave the vision of Delhi's development from Ramlila Maidan

केजरीवाल ने रामलीला मैदान से दिया दिल्ली के विकास का विजन

Mon, 17 Feb 2020 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal gave the vision of Delhi's development from Ramlila Maidan
केजरीवाल - फोटो : self

दिल्ली की सत्ता पर तीसरी बार काबिज हो रहे अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान से दिल्ली के विकास का विजन दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं अकेला दिल्ली में हर बड़ा काम नहीं कर सकता हूं। इससे लिए सभी के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। दिल्ली को नंबर वन राजधानी बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोपों को भूलकर दिल्ली के दो करोड़ लोगों के लिए काम करने की बात की। इस तरह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के मॉडल ‘सबका साथ सबका विकास’ और सबका विश्वास को भी अपने भाषण में शामिल किया। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद खुद को दिल्ली का बेटा बताते हुए दो करोड़ दिल्ली वालों का मुख्यमंत्री बताया, जिस तरह से मोदी खुद को सवा सौ करोड़ लोगों का प्रधानमंत्री बताते हैं। दिल्ली वालों से सीधे कनेक्ट होते हुए केजरीवाल ने भाषण की शुरुआत दिल्ली वालों को मेरा नमस्कार और प्रणाम से की। उन्होंने कहा आपके बेटे ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली है। ये एक-एक दिल्ली वाले की जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां, बहन, युवा और एक-एक विद्यार्थी की जीत है। इस तरह से केजरीवाल ने सभी वर्गों को साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में सरकार की कोशिश रही है कि हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली ला सकें। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस कार्यक्रम के लिए न्योता भेजा गया था, लेकिन वो अन्य काम में व्यस्त थे, आ नहीं पाए, लेकिन उनका सहयोग जरूरी है।

राजनीतिक रंजिश को भी दूर किया
चुनाव प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चुनाव खत्म हो गए हैं। कई तरह की भाषणबाजी हुई। जिन्होंने हमारे ऊपर आरोप लगाए उन्हें माफ कर दिया है। विरोधियों से अपील है कि वह भी सब बातों को भूल कर दिल्ली के विकास में भागीदार बनें। उन्होंने कहा, बीते पांच वर्षों में किसी के साथ उन्होंने सौतेला व्यवहार नहीं किया है। हर किसी का काम किया है। आने वाले पांच वर्षों में भी ऐसा ही जारी रहेगा। बिना ये जाने की कौन किस धर्म का है जाति का है सभी दिल्ली वालों के लिए विकास करेंगे। 

खुद को सभी वर्गों से जोड़ा

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सबसे खास बात यह रही कि दिल्ली के 50 आम लोगों को भी विशेष मेहमान के तौर पर अलग से मंच दिया गया था। उन्हें दिल्ली के निर्माता नाम देकर सम्मानित किया गया।  केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को सभी वर्गों के लोग चलाते है। दिल्ली को यहां के टीचर, डॉक्टर ऑटोवाले, रिक्शा वाले, स्टूडेंट, बस ड्राइवर, कंडक्टर और रेहड़ी वाले चलाते हैं। यही दिल्ली के निर्माता हैं। नेता आते जाते रहते हैं, लेकिन दिल्ली इन्हीं की वजह से आगे बढ़ती रहती है। भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ संबोधन की शुरुआत करते हुए यह भी कहा कि ये मेरी नहीं, दिल्लीवालों की जीत है। वोट देने वालों का भी और नहीं देने वालों का भी मुख्यमंत्री हूं। दिल्लीवालों के जिंदगी में खुशहाली लाने की कोशिश करूंगा।

हम होंगे कामयाब...
भाषण के अंत में मुख्यमंत्री ने पिछली बार की तरह गीत सुनाया। ये गीत था हम होंगे कामयाब एक दिन। पिछली बार मुख्यमंत्री ने मंच से इंसान का इंसान से हो भाईचारा गीत गाया था। 

भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता शामिल हुए
मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा के सभी पार्षद व नवनिर्वाचित विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था। इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता समारोह में पहुंचे। हालांकि अन्य विधायक अपने-अपने इलाके में धन्यवाद रैली में व्यस्त थे तो पार्षद भी नहीं पहुंचे। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिसे समारोह में आना होगा वो आएगा। जीत और सफलता का मूल मंत्र होता है झुक कर चलना। दिल्ली वालों के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम करेगी।

लोकतंत्र में नफरत की राजनीति का कोई स्थान नहीं: सुशील गुप्ता
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में नफरत की राजनीति का कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री ने पुरानी टीम में भरोसा कायम रखा है। अपने विश्वास को दोहराने का काम किया है। 

दस गारंटी को पूरा करेंगे: मनीष सिसोदिया
कैबिनेट मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 10 गारंटी दिल्ली वालों को दी है। उन्हें हर हाल में पूरा करेंगे। आप ने अपने काम के आधार पर चुनाव जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed