फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal condemns delhi police for ill treating yogendra yadav

पढ़िए, योगेंद्र की मदद के लिए केजरीवाल का ट्वीट

Tue, 11 Aug 2015 12:39 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
kejriwal condemns delhi police for ill treating yogendra yadav

स्वराज अभियान के तहत राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसानों की मांग को लेकर, धरने पर बैठे योगेंद्र यादव समेत करीब 90 लोगों को, आधी रात को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की केजरीवाल ने कड़े शब्दों में आलोचना की है।

विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि वो दिल्ली पु्लिस द्वारा योगेंद्र यादव के खिलाफ की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि वो लोग तो शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। ये उनका संवैधानिक अधिकार है।
विज्ञापन


योगेंद्र यादव के समर्थन में इस तरह उतरने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर ये केजरीवाल ने योगेंद्र का पक्ष लेकर उनका समर्थन किया है या उनका सहारा लेकर हमेशा से आप के हिट लिस्ट में रही दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पुलिस ने मेरे साथ मारपीट की'

kejriwal condemns delhi police for ill treating yogendra yadav

किसानों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे योगेंद्र व उनके साथियों को आधी रात को घसीटते हुए ले गई, एफआईआर लिखवाने के लिए थाना पहुंचे प्रशांत भूषण को थाने से धकेल दिया गया।

इस मामले में योगेंद्र यादव ने कहा, "पुलिस ने मेरे साथ मारपीट की और मुझे घसीटते हुए संसद भवन थाने ले गई।" वहीं इस मामले में प्रशांत भूषण जब संसद भवन थाना पहुंचे तो पुलिस वाले ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की।

प्रशांत भूषण ने कहा, "जब उन्होंने योगेंद्र सहित कई लोगों को हिरासत में लेने की वजह पूछी तो थाने से बाहर कर दिया गया।"

आपको बता दें कि स्वराज अभियान के तहत देश के अलग-अलग राज्यों में जय किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे योगेंद्र यादव सोमवार को किसानों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed