केजरीवाल का दावा, एक महीने में गठित होगी SIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल का दावा है कि उनकी सरकार बनने के एक महीने के भीतर सिख दंगा मामले में एसआईटी का गठन हो जाएगा।
इससे दंगा पीड़ितों का इंसाफ मिलेगा। केजरीवाल बुधवार शाम तिलक नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कांग्रेस को वोट न देने की लोगों से अपील की।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 49 दिनों की सरकार में उन्होंने एसआईटी के गठन का फैसला कर लिया था। लेकिन सरकार गिर जाने से एसआईटी गठित नहीं हुई। पिछले सात महीने से केंद्र में भाजपा की सरकार है।
एक महीने में होगा SIT का गठन
सिखों का हितैषी होने का खोखला दावा करने वाले भाजपा सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया। इस मौके पर उन्होंने वादा किया कि अबकी बार सरकार बनने के एक महीने के भीतर एसआईटी का गठन कर दिया जाएगा। इससे सिंख दंगा पीड़ितों का इंसाफ मिलेगा।
वहीं, चुनावी सर्वे का हवाला देते हुए केजरीवाल ने कहा कि अब तो मीडियावाले भी कह रहे हैं कि दिल्ली में आप की सरकार बन रही है। भाजपा जमीनी स्तर पर हार गई है। आप पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीत रही है।
पंद्रह फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान उन्होंने लोगों को नसीहत दी कि कांग्रेस चुनावी लड़ाई में कहीं से भी नहीं है। उसे वोट देने से वोट बेकार जाएगा। लिहाजा आप को वोट करने की उन्होंने अपील की।