फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal attack on Modi in saharpur

मोदी पर बरसे केजरीवाल, शत्रुघ्न और यशवंत ने भी खोला मोर्चा

Sun, 09 Sep 2018 05:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 09 Sep 2018 05:35 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal attack on Modi in saharpur
arvind kejriwal

मिशन 2019 के लिए जमीन तैयार करने में जुटी आम आदमी पार्टी की सहारनपुर से शुरू हुई जन अधिकार पदयात्रा शनिवार को नोएडा आकर समाप्त हुई। झमाझम बारिश के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। वहीं फिल्म कलाकार व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी केजरीवाल के साथ मंच साझा करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के चार साल के कार्यकाल की तुलना करते हुए पीएम मोदी को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि चार साल पहले देश में दो बड़े बदलाव हुए थे। पहला बदलाव देश के लोगों ने अभूतपूर्व समर्थन देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया और दूसरा बदलाव दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को भारी समर्थन देकर सत्ता में काबिज कराया । उन्होंने कहा कि ‘चार साल बाद मैं देश की जनता से पूछना चाहता हूं कि मोदी जी ने ज्यादा काम किया या दिल्ली की आप सरकार ने। अगर दिल्ली सरकार सरकारी स्कूलों की दशा ठीक कर सकती है तो क्या मोदी देश के सरकारी स्कूलों का हाल नहीं सुधार सकते।' 
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में एक हजार मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए हैं, क्या पीएम मोदी देश में ऐसा नहीं कर सकते ? उन्होंने कहा कि अगर देश में मोहल्ला क्लिनिक बनाए जाते तो हर गांव में एक मोहल्ला क्लिनिक होता। रैली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए आप कार्यकर्ताओं के अलावा दिल्ली के कई विधायक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब झूठ बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है जनता: यशवंत सिन्हा
भाजपा छोड़ चुके पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि देश की राजनीति बदल रही है। सबसे बड़ा बदलाव कुछ नेताओं की झूठ बोलने की आदत से आया है। देश की जनता अब झूठ को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है। देश के सर्वोच्च पद पर बैठा व्यक्ति देश के हालात को जानते हुए भी जानबूझकर झूठ बोल रहा है। ऐसा इतिहास में कभी नहीं हुआ।

सच कहना अगर बगावत तो हम बागी: शत्रुघभन सिन्हा
भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने केजरीवाल के साथ मंच साझा करते हुए अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि ‘न मेरे पास 56 इंच का सीना है और न ही मैं मन की बात करता हूं। मैं तो सिर्फ अपने दिल्ली की बात कहता हूं’। जनता पूछती है आप भाजपा की खिलाफत क्यों करते हैं तो मैं जवाब देता हूं भले ही भारतीय जनता पार्टी में हूं लेकिन उससे पहले मैं भारत की जनता का हूं। मैं जानता हूं पार्टी से पहले देश होता है। मोदी सरकार ने काला धन वापस लाने का दावा किया था। नोटबंदी की गई तो 99.9 प्रतिशत पैसा बैंकों में वापस आ गया है, लेकिन काला धन कहां गया। जीएसटी से व्यापारी बर्बाद हो रहे हैं। साल के 365 दिनों 357 बदलाव जीएसटी में किए जा चुके हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया आईसीयू में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं।

यूपी को चार राज्यों में बांटने का समर्थन
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार राज्यों में बांटने की मांग जनता कर रही है। जन अधिकार पदयात्रा के दौरान लोगों की भावना सामने आई है। इसलिए आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश को अवध, बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग-अलग राज्य का दर्जा देने की मांग का समर्थन करती है।

दिल्ली में उलझे, इसलिए राफेल को भूले
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि राफेल घोटाले के आरोप से केंद्र सरकार घिर रही है। मैं दिल्ली में उलझा हुआ था, इसलिए इस पर ध्यान नहीं दे पाया। लेकिन अब जब पता किया तो लगता है विमान खरीद के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है। जिस विमान की कीमत 540 करोड़ रुपये थी वो सरकार आज 1670 करोड़ रुपये में खरीद रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही घोटालेबाज पार्टियां हैं।


संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी की तारीफ
पदयात्रा कर नोएडा पहुंचे आप नेता संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को रोगी बना दिया है। बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधियों ने दिल्ली का दौरा किया तो मोहल्ला क्लिनिक देखकर काफी तारीफ की, लेकिन केंद्र सरकार अब दिल्ली सरकार की इस योजना में बाधा बन रही है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जुमलों की सरकार होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed