फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal asked election commission to use ballot box in mcd election

पंजाब-गोवा में हार के बाद केजरीवाल की मांग, बैलेट पेपर से हो दिल्ली MCD चुनाव

Tue, 14 Mar 2017 06:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Mar 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
kejriwal asked election commission to use ballot box in mcd election
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : file photo

पंजाब विधानसभा चुनाव में मिले निराशाजनक परिणाम के बाद अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मांग की है‌ कि दिल्ली में एमसीडी के चुनावों में मतदान के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाए।

विज्ञापन


बता दें कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में भारी जीत की उम्मीद थी लेकिन, यहां मिली करारी हार के बाद पार्टी में निराशा का माहौल है। पार्टी पंजाब चुनाव में जीत को लेकर इतनी उत्साहित थी कि परिणाम आने के पहले ही जश्न की पूरी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन


11 मार्च को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर रेड कार्पेट बिछा कर जश्न की तैयारी की गई थी। हालांकि, परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं सहित बड़े नेताओं का भी जोश काफूर हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आज शाम हो सकती है चुनावों की घोषणा

kejriwal asked election commission to use ballot box in mcd election

बता दें कि केजरीवाल से पहले मायावती ने भी ये आरोप लगाया था कि यूपी चुनाव में ईवीएम में कुछ गड़बड़ी की गई है। मायावती ने कहा था कि उनकी पार्टी का तीसरे स्‍थान पर रहना इस बात का संकेत है कि ईवीएम में कुछ न कुछ गड़बड़ी हुई है।

मालूम हो कि हाल ही में हुए पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को चार राज्यों में आशानुरूप सफलता मिली जिसके बाद मायावती और अब केजरीवाल ने ईवीएम मशीन के साथ गड़बड़ी का आरोप लगाया है। 

आज शाम पांच बजे चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस करने वाला है जिसमें दिल्ली में एमसीडी चुनावों की घोषणा की जा सकती है। फिलहाल दिल्ली की चार नगर निगमों में से तीन पर भाजपा का ही कब्जा है। संभावना व्यक्‍त की जार रही है‌ कि दिल्ली में अप्रैल में स्‍थानीय निकायों के चुनाव हो सकते हैं। 

वर्तमान पार्षदों को टिकट नहीं देगी बीजेपी!

kejriwal asked election commission to use ballot box in mcd election
बीजेपी

इस बीच सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली बीजेपी की बैठक में पार्षदों से कहा गया है कि आगामी निगम चुनाव में किसी भी मौजूदा पार्षद को टिकट नहीं दिया जाएगा।

पार्टी के इस फैसले के बाद बाहर आए पार्षदों ने कुछ हंगामा भी किया जिसमें एक महिला पार्षद संध्या वर्मा की आंखों से आंसू भी निकल आए। हालांकि, उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वो पार्टी के टिकट पर ही पिछला चुनावा जीती थीं और आगे भी पार्टी की सेवा करती रहेंगी।

इस बीच खबर ये भी है कि इस मीटिंग में पार्षदों से साफ कहा गया है कि आगामी चुनाव में किसी भी पार्षद के रिश्तेदार या जानने वाले को टिकट नहीं दिया जाएगा। असल में पार्टी इस चुनाव में बिल्कुल नए चेहरों के साथ मैदान में उतरने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed