फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal alleges bjp that there is a big scam behind demonetization

नोटबंदी बड़ा घोटाला है, BJP ने पहले ही माल को लगाया ठिकाने: केजरीवाल

Sat, 12 Nov 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Nov 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
kejriwal alleges bjp that there is a big scam behind demonetization
केजरीवाल - फोटो : ani
500 और 1000 रुपए की नोटबंदी को लेकर आज द‌िल्ली के सीएम अरव‌िंद केजरीवाल ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी और पीएम मोदी पर करारा हमला बोला। इसकी शुरुआत में उन्होंने बीजेपी पर सीधा ‌न‌िशाना साधते हुए आरोप लगाया क‌ि बीजेपी वालों ने पहले ही अपने माल को ठ‌िकाने लगा द‌िया है।
विज्ञापन


उनका आरोप है क‌ि नोटबंदी के पीछे एक बड़ा घोटाला है। पिछले 2 दिनों से देश में भ्रष्टाचार कम करने के नाम पर असल में एक बहुत बड़े घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे दावा क‌िया क‌ि सरकार ने ऐलान से पहले अपने दोस्तों का रुपया ठिकाने लगवा दिया। अब आम जनता को तंग किया जा रहा है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने ये आरोप लगाया क‌ि बीजेपीवालों को पहले ही नोटबंदी के बारे में पता था और इसल‌िए तो उन्होंने ट्व‌िटर पर 6 तारीख को ही 2000 के नोट की तस्वीर द‌िखा दी थी। उन्होंने ये बात कहते हुए ट्व‌िटर पर डाली गई बीजेपी नेता की तस्वीर भी द‌िखाई।

मोदी जी वापस लें नोटबंदी का फैसलाः केजरीवाल

kejriwal alleges bjp that there is a big scam behind demonetization
केजरीवाल - फोटो : ani

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक और काले धन दोनों का ज‌िक्र किया और कहा कि, 'मोदी जी का ‌सर्जिकल स्ट्राइक काले धन के ऊपर नहीं है, आम जनता के बरसों से जोड़े हुए सेविंग पर स्ट्राइक है ये।'

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की मंशा पर सवाल कर रही है, उनकी मंशा गलत है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार से 500 और 1000 की नोटबंदी को वापस ले लेने की भी मांग कर डाली। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से आम जनता, किसान, छोटे व्यापारी, गृहणियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है इसल‌िए ये नोटबंदी का फैसला वापस लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed