फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal acquitted in excise case: AAP's first political test in Punjab

आबकारी मामले में केजरीवाल आरोपमुक्त: आप की पहली सियासी परीक्षा पंजाब में, विधानसभा चुनाव में उठेगा मुद्दा

Sat, 28 Feb 2026 02:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा संतोष कुमार, नई दिल्ली
संतोष कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Feb 2026 02:57 AM IST
सार

2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की जीत-हार से अरविंद केजरीवाल के आंसूओं की कीमत पता चल सकेगी।

विज्ञापन
Kejriwal acquitted in excise case: AAP's first political test in Punjab
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की निचली अदालत के फैसले के बाद पहला सियासी टेस्ट पंजाब में होगा। 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव की जीत-हार से अरविंद केजरीवाल के आंसूओं की कीमत पता चल सकेगी। पंजाब में सीधा मुकाबला आप और कांग्रेस में होने से फैसले के बाद इसका संकेत भी मिला। केजरीवाल भाजपा के साथ कांग्रेस पर भी आक्रामक दिखे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी को अलग-अलग मामलों में जेल न होने पर केजरीवाल ने दो-टूक सवाल किए।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अदालत का फैसला केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए संजीवनी साबित होगा। पार्टी एक बार फिर नए सिरे से खुद को खड़ा करने की कोशिश करेगी। भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी हुआ आप का शीर्ष नेतृत्व सहानुभूति बटोरने व खुद को नैतिक रूप से श्रेष्ठ दिखाने के मकसद से पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार देगा।
विज्ञापन


आप के लिए दिल्ली अभी दूर है। इसकी बड़ी सियासी साख पंजाब में लगी है। 2027 की शुरुआत में यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। जानकार बताते हैं कि शुक्रवार के अदालती फैसले का पहला सियासी टेस्ट पंजाब विधानसभा चुनाव में होगा। जनता की अदालत में केजरीवाल के आंसूओं की कीमत पता चल सकेगी। आप की सरकार अगर पंजाब में रिपीट करती है तो दिल्ली के साथ गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र में आप की सियासी गतिविधियों को पंख लगेंगे। अगर आप पंजाब चुनाव हारती है तो एक बार फिर से सवाल उसके वजूद पर उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह रही कि फैसला आने के बाद केजरीवाल ने भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। कांग्रेस से जुड़े मीडिया के एक सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं आपसे पूछता हूं कि केजरीवाल जेल गया, क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गया। संजय सिंह जेल गया, क्या राहुल गांधी जेल गया। मनीष सिसोदिया जेल गया, क्या सोनिया गांधी जेल गईं। कांग्रेसी किस मुंह से बात करते हैं, उन्हें शर्म नहीं आती।


केजरीवाल की आंसूओं पर कांग्रेस का तंज
दूसरी तरफ कांग्रेस भी इस मामले में पीछे नहीं रही। कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर हमारा लीडर शेर है की पोस्ट की। इसमें अरविंद केजरीवाल के रोते विजुअल के बाद लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का वह बयान है, जिसमें वह कहते हैं कि उनके खिलाफ 32 मामले चल रहे हैं और यह सब उनके मेडल के समान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed