{"_id":"f8b5d047cbe29db528aa675c4ed89673","slug":"kawadia-flown-in-speedy-stream-of-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसाः तेज बहाव में बह गया कांवड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाः तेज बहाव में बह गया कांवड़िया
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 24 Jul 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के हर की पौड़ी में बृहस्तिवार की दोपहर पटौदी के बांसपदमका का एक युवक पानी के तेज बहाव में बहने की खबर से उसके पैतक गांव में सन्नाटा है।
विज्ञापन
गंगा में उसके बहने की खबर मिलते ही परिजन हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। युवक की तलाश की जा रही है। उसके साथ गए अन्य कावड़ियों को उम्मीद है कि उनका साथी सकुशल है और उसे जल्द ढूंढ निकाला जाएगा। इस बार उन्होंने अपनी कावड़ यात्रा भी रदद कर दी।
विज्ञापन
क्या है मामला
गांव बांसपदमा का रहने वाला जयमल सिंह पुत्र दयानंद अपने लगभग 25 साथियों के साथ हरिद्वार डाककांवड़ लाने के लिए दो दिन पहले सोमवार को अपने गांव से रवाना हुआ था। उसके उसके दोस्त भी कांवड़ लाने के लिए गए थे। जयमल कांवड़ उठाने से पहले हर की पौड़ी पर नहाने के लिए बैठा था कि अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। तेज बहाव के कारण जयमल अपने आप को संभाल नहीं पाया और पानी के बहाव के बह गया। इस दौरान जयमल के साथियों ने उसे बहने से बचान की कोशिश भी की गई लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
कावड़ियों में शोक
जयमल के साथ कावड़ लेने गया संजय कुमार के अनुसार उन्हें उम्मीद है कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है और वह हमें मिल जाएगा लेकिन उसके गुम होने के बाद वो लोग अब डाक कावड़ नहीं उठा रहे हैं तथा अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। इधर घटना के बाद पूरे क्षेत्र के कावड़ियों में शोक छाया हुआ है।