फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kaushambi Metro explaining ghost, fled on track, Sporting sprung on Pilar

कौशांबी पर मेट्रो को समझा भूत, दौड़ने लगा ट्रैक पर, स्पोर्टिंग पिलर पर कूदा

Sat, 04 Feb 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Kaushambi Metro explaining ghost, fled on track, Sporting sprung on Pilar
kaushambi metro station (file photo) - फोटो : अमर उजाला

कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक युवक की हरकत देख यात्रियों की सांसें थम गईं। हुआ यूं कि मेट्रो के गेट अपने आप खुलते देखकर युवक घबराकर ट्रैक पर कूद गया।

विज्ञापन


 

 

वैशाली की ओर भागने लगा। डाबर तिराहे के पास पहुंचने पर सामने से आ रही मेट्रो को देखकर उसने स्पोर्टिंग पिलर पर छलांग लगा दी और उसके पैर की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने युवक को पिलर से नीचे उतारा और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक ने बताया कि वह पहली बार मेट्रो की सवारी करने आया था। मेट्रो के गेट अपने आप खुलते देख उसे लगा कि यह किसी भूत का खेल है। 

विज्ञापन


यूपी के पीलीभीत खपरेल गोटिया गांव निवासी दयानंद पाल दो रिश्तेदारों के साथ दिल्ली के नांगलोई में आयोजित शादी समारोह में जा रहे थे। तीनों युवक बृहस्पतिवार को दोपहर बस से कौशांबी बस अड्डा पहुंचे। यहां से वे कौशांबी मेट्रो स्टेशन पहुंचे। तीनों टोकन लेकर प्लेटफार्म पर मेट्रो का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो का गेट अपने आप खुलता देख दयानंद घबरा गया

Kaushambi Metro explaining ghost, fled on track, Sporting sprung on Pilar
metro track - फोटो : amar ujala

इसी बीच वैशाली की ओर से मेट्रो आई और गेट अपने आप खुलता देख दयानंद घबरा गया और मेट्रो में नहीं चढ़ा, जबकि उसके दोनों दोस्त मेट्रो में बैठ गए। मेट्रो जाने के बाद दयानंद ट्रैक पर कूद गया और वैशाली की ओर भागने लगा। जब वह डाबर तिराहे के पास पहुंचा वैशाली की ओर से ट्रैक पर दूसरी मेट्रो आता देख नीचे स्पोर्टिंग पिलर पर कूद गया। उसके पीछे दौड़ लगा रहे मेट्रो सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे पिलर से उतारा और और यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि ऊंचाई से कूदने के कारण दयानंद के एक पैर की हड्डी टूट गई है। 

युवक को स्पोर्टिंग पोल से उतारने में लग गया जाम

Kaushambi Metro explaining ghost, fled on track, Sporting sprung on Pilar
demo pic - फोटो : amar ujala

डाबर तिराहे पर दमकल की गाड़ी पहुंचने और युवक को स्पोर्टिंग पोल से उतारने के दौरान आसपास लोगों की भीड़ लग गई। तिराहे पर लोगों की भीड़ लगने से जाम लग गया। जाम को खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को बीस मिनट लग गए। इसके बाद ट्रैफिक स्मूथ हुआ।    

  
सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार ने बताया कि 30 वर्षीय दयानंद अपने गांव में खेतीबाड़ी करता है। उसने पहली बार मेट्रो देखी थी। यशोदा अस्पताल में दयानंद ने बताया कि वह मेट्रो का गेट खुलते देख इस तरह घबरा गया था कि उसे समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। उसे लगा कि यह कोई भूत का खेल है जा उसे मार देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed