फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kashinath Singh told last year Namvar Singhs long life secret is reading and writing.

छोटे भाई काशीनाथ सिंह ने बताया था नामवर सिंह की लंबी उम्र का पहला राज

Wed, 20 Feb 2019 03:22 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 20 Feb 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
Kashinath Singh told last year Namvar Singhs long life secret is reading and writing.
नामवर सिंह

पिछले साल 28 जुलाई को जब नामवर सिंह 92 साल के हो गए तो लेखक और उनके छोटे भाई काशीनाथ सिंह कहा था कि नामवरजी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र का पहला राज है उनका पढ़ना और लिखना। जब तक वह पढ़ सकते हैं, तब तक वे स्वस्थ रहेंगे।

विज्ञापन


काशीनाथ ने कहा, उनके स्वास्थ्य का दूसरा बड़ा राज है, विरोध सुनते रहना। विरोध से वह ताकत पाते हैं। उन्हें लोकप्रियता पसंद है। लोकप्रियता पर बने रहना पसंद है। यह केवल अध्यापन करते हुए संभव नहीं था। आलोचकों में भी ऐसी लोकप्रियता किसी को नहीं मिली, जैसी नामवरजी को मिली है।

विज्ञापन

नामवर ने आलोचना और साक्षात्कार विधा को दी नई पहचान

नामवर सिंह ने हिंदी साहित्य में आलोचना और साक्षात्कार विधा को नई पहचान ही नहीं बल्कि नई ऊंचाई भी दी। साहित्य अकादमी सम्मान प्राप्त नामवर का जन्म चंदौली जिले के जीयनपुर में हुआ था। काशी विश्वविद्यालय से साहित्य में एमए और पीएचडी करने के बाद वहीं कई साल तक प्रोफेसर रहे। आलोचना में उनकी किताबें पृथ्वीराज रासो की भाषा, इतिहास और आलोचना, कहानी नई कहानी, कविता के नये प्रतिमान, दूसरी परंपरा की खोज, वाद विवाद संवाद आदि मशहूर हैं।  

उनका साक्षात्कार ‘कहना न होगा’ भी साहित्य जगत में लोकप्रिय है। इसके अलावा उनकी छायावाद, नामवर सिंह और समीक्षा, आलोचना और विचारधारा जैसी किताबें भी चर्चित हैं। नामवर सिंह ने सागर विश्वविद्यालय में भी अध्यापन कार्य किया, लेकिन सबसे लंबे समय तक वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रहे। यहां से रिटायर होने के बाद वह एमिरिटेस प्रोफेसर के तौर पर पढ़ाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed