फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kartik tyagi become rich in ipl occasion

किसान के बेटे कार्तिक त्यागी का आईपीएल में चयन, बना करोड़पति

Fri, 20 Dec 2019 06:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Dec 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
kartik tyagi become rich in ipl occasion
कार्तिक त्यागी - फोटो : अमर उजाला

गांव धनौरा निवासी किसान के बेटे कार्तिक त्यागी का चयन आईपीएल हुआ है। राजस्थान रॉयल्स ने कार्तिक को 1.30 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया है। जिसके बाद जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्तिक के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी कार्तिक का चयन हो चुका है। अपनी तेज गेंदबाजी से उन्होंने दिग्गज क्रिकेटरों को प्रभावित किया है।

विज्ञापन


गांव धनौरा निवासी योगेंद्र त्यागी खेती करते हैं। उनके पुत्र कार्तिक त्यागी की बचपन से ही क्रिकेट खेल में रुचि थी। बेटे के सपनों को साकार करने के लिए उनके पिता ने भी कार्तिक का उत्साहवर्धन किया। पढ़ाई के साथ ही कार्तिक मेरठ की सीवीपीएस क्रिकेट अकादमी व भामाशाह पार्क में क्रिकेट का प्रशिक्षण लेते रहे।
विज्ञापन


कार्तिक के शुरुआती करिअर अंडर-14 यूपी, अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी, वीनू मॉकड़ ट्राफी, कूच विहार ट्राफी, रणजी ट्राफी से हुई। जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैचों में उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी खिलाड़ियों को घुटने पर टिकने को मजबूर कर दिया था। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड भी उनकी गेंदबाजी से काफी प्रभावित हुए थे। उनकी लगन और अच्छी गेंदबाजी की बदौलत चयनकर्ताओं ने उनका चयन अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया में कार्तिक त्यागी को राजस्थान रॉयल ने 1.30 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया। कार्तिक त्यागी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मार्ग दर्शक दीपक चौहान को देकर गुरू शिष्य की भारतीय परंपरा को भी सार्थक किया है। कार्तिक के पिता योगेंद्र त्यागी, माता नीलम त्यागी, बहन नंदिनी त्यागी भी काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed