'करतार सिंह के घर का इस तरह से घेराव किया गया, जैसे वो कोई आतंकवादी हों'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने बुधवार को आप आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर के घर पर खोजबीन की। उन पर कर चोरी का आरोप है।
विभाग के सूत्रों ने बताया कि छतरपुर के विधायक के तीन परिसरों पर आयकर विभाग और पुलिस की 40 लोगों की टीम जांच पड़ताल कर रही है। विभाग को कुछ ऐसी ठोस जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई का आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि यह सब राजनीतिक शत्रुता के चलते करवाया गया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘मोदी जी आप सीबीआई, दिल्ली पुलिस, आईबी, प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग, सबको लगा दें।
पुलिस पर लगाया अमानतुल्लाह की पत्नी से बदसलूकी का आरोप
मगर हम अपना काम जारी रखेंगे।’ वरिष्ठ आप नेता आशुतोष सिंह ने कहा कि करतार सिंह के घर का इस तरह से घेराव किया गया, जैसे वो कोई आतंकवादी हों।
उन्होंने पुलिस पर गिरफ्तार आप विधायक अमानुल्ला खान की पत्नी के साथ बदसलूकी का भी आरोप लगाया। दिल्ली में दूसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अब तक उसके 11 विधायक अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
आशुतोष ने कहा, कई ऐसे मामले हैं जिनमें भाजपा नेता शामिल रहे मगर उन्हें पुलिस ने कभी तलब नहीं किया। मगर आम आदमी पार्टी के मामले में उनके विधायकों और नेताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है।