करोल बाग सीट: 'आप' के विशेष रवि प्रचंड जीत की तरफ, भाजपा प्रत्याशी से 27 हजार वोटों से आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोल बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विशेष रवि रुझानों में प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। रवि भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया से 27 हजार से भी ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि कांग्रेस के गौरव कुमार इस सीट से बुरी तरह से हार रहे हैं। अब तक की मतगणना में उनको सिर्फ 2525 वोट ही मिले है।
आठ फरवरी को करोल बाग सीट पर 60.44% वोटिंग हुई थी। साल 2015 के चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के विशेष रवि ने जीत हासिल की थी। 2013 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर आम आदमी पार्टी के विशेष रवि ने ही जीत हासिल की थी
वहीं, रोहिणी सीट से एक बार फिर भाजपा के विजेंद्र गुप्ता आगे चल रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राजेश नामा को पछाड़ दिया है। इसी तरह, ओखला से अमानतुल्ला आगे चल रहे हैं। ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं। राजेंद्र नगर से आप के राघव चड्डा आगे चल रहे हैं। सीलमपुर से आप के अब्दुल रहमान आगे चल रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ तीन सीटें आई थी। कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी सफल नहीं रही थी।