फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   karani senna leader Suraj Pal Amu resigns from the primary membership of Bharatiya Janata Party

सूरजपाल अम्मू ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

Thu, 01 Feb 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
karani senna leader Suraj Pal Amu resigns from the primary membership of Bharatiya Janata Party
सूरजपाल अम्मू
करणी सेना के नेता सूरजपाल अम्मू ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया पर अम्मू ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
सूरजपाल अम्मू ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसके बाद से ही अम्मू सुर्खियों में आए थे। विरोध के दौरान गुरुग्राम पुल‌िस ने उन्हें 25 जनवरी को ग‌िरफ्तार क‌िया था। 
विज्ञापन


कोर्ट ने सूरजपाल अम्मू को 29 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेजा गया था। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सोमवार को उनकी तब‌ियत ब‌िगड़ने के बाद अम्मू को भारी पुलिस सुरक्षा बल के साथ रोहतक पीजीआई श‌िफ्ट कर द‌िया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

karani senna leader Suraj Pal Amu resigns from the primary membership of Bharatiya Janata Party
सूरज पाल अम्मू
वहां उनकी हालत में सुधार होने के बाद मंगलवार सुबह उन्हें वापस गुरुग्राम जेल लाया गया। ‌इसके बाद मंगलवार दोपहर बाद उन्हें बेल दे दी गई। जमानत मिलने के बाद ही उन्होंने बीजेपी से अलग होने का एलान कर दिया था। 

आपको बता दें कि सूरजपाल अम्मू ने बीजेपी हरियाणा के प्रवक्ता पद से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। अब उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed