फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Karan Shifts in ICU

‘पैर नहीं रहा तो क्या, हार नहीं मानूंगा टीचर’

Sat, 18 Jan 2014 09:45 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 18 Jan 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
Karan Shifts in ICU
‘मुझे पता है मेरा पैर कट गया है, लेकिन मैं हार नहीं मानूंगा। हर मुसीबत का सामना हिम्मत से करूंगा।’ यह कहना है बृहस्पतिवार को हुए बस हादसे में घायल 12 साल के करन का। अपनी बातों से करन ने दिखा दिया कि वह केवल उम्र का कच्चा है.. इरादों का नहीं। इस हादसे में करन अपना एक पैर गंवा चुका है।
विज्ञापन


फिर भी वह निराश नहीं है, अपने हौसले से जिंदगी की दौड़ जीतने का माद्दा रखता है। आईसीयू में भर्ती करन को वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। शुक्रवार को कैलाश अस्पताल में भर्ती करन से मिलने उसके टीचर्स और आर्मी अफसर पहुंचे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बच्चे की जान बचाने के लिए काटना पड़ा पैर!
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों को देखते ही करन चहक उठा और तपाक से बोला... गुडमॉर्निंग टीचर। करन की मासूमियत और हौसला देखकर उसके टीचरों की आंखें भर्र आईं। करन ने इन लोगों को आपबीती सुनाई। उसने कहा कि अचानक बस में जोर का झटका लगा, शोर ही शोर सुनाई दे रहा था।

पैर पर वजन गिरा और एक पैर फंस गया। तेज दर्द के बाद क्या हुआ, कुछ पता नहीं चला। डॉक्टरों के मुताबिक अब करन की हालत पहले से बेहतर है। आर्मी स्कूल की प्रिंसिपल अनीता शाह ने कहा कि करण पढ़ाई के साथ-साथ हर गतिविधि में अव्वल रहता है और वह बहुत बहादुर बच्चा है। इस हादसे में घायल बच्चों का इलाज आर्मी उठा रही है।

स्कूल नहीं मानते हैं आदेश
इस सर्दी यह पहला ऐसा मामला नहीं है, जब डीएम के आदेश को धता बताते हुए निजी स्कूल खुले। हर साल डीएम का आदेश स्कूल दरकिनार कर देते हैं। डीएम कार्रवाई के लिए स्कूलों के खिलाफ शिकायत की बात कहते हुए अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें: मासूम की टांग कटने से बच जाती?

आर्मी पब्लिक स्कूल का बस हादसा हुआ तो जिला प्रशासन की नींद खुली। इससे पहले 15 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी हुआ था, लेकिन स्कूल खुले हुए थे। बीते सालों पर नजर डालें तो डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ी थीं और बच्चों की जान से खिलवाड़ होता रहा। गौतम बुद्ध नगर जिला छात्र अभिभावक संघ के महासचिव अनूप खन्ना का कहना है कि आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

आइडियल ट्रैफिक चलाने की कोशिश करेगा अभिभावक संघ
गौतम बुद्ध नगर जिला छात्र अभिभावक संघ के महासचिव अनूप खन्ना ने कहा कि ट्रैफिक विभाग से संघ एक से दो किलोमीटर का रूट मांगेगा, जिस पर आइडियल ट्रैफिक चलाने की कोशिश की जाएगी। हर दो से तीन दिन पर रूटों पर आइडियल ट्रैफिक चलाया जाएगा, जिससे नोएडा की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो।



आर्मी स्कूल को नोटिस, तीन दिन में जवाब
आर्मी पब्लिक स्कूल को सिटी मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को नोटिस भेजा है। नोटिस में डीएम के आदेश के बाद भी कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं खोलने का जवाब मांगा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एससी शुक्ल ने बताया कि स्कूल को कारण बताओ नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। उचित जवाब न मिलने पर डीएम के आदेशानुसार स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर अन्य निजी स्कूलों में कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं खुलने और कार्रवाई के सवाल पर सिटी मजिस्ट्रेट का कहना था कि उन्हें आर्मी स्कूल मामले में जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा अस्पताल
जिला प्रशासन से करन को देखने के लिए शुक्रवार को कोई भी अधिकारी कैलाश अस्पताल नहीं पहुंचा। हालांकि यह सवाल पूछने पर सिटी मजिस्ट्रेट अगले एक से दो दिन में करन की कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed