चांदनी चौक से ही चुनाव लड़ेंगे सिब्बल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने अभी तक लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट भले ही जारी नहीं की है, केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने चांदनी चौक संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को कमर कस ली है।
आईटी और कानून मंत्री अपने चुनावी अभियान को हाईटेक तरीकों से धार देंगे। उन्होंने इसके लिए एक विशेष तरीका तरीका चुना है। जिससे तकनीक के माध्यम से पुरानी दिल्ली में चुनाव प्रचार किया जाएगा। भले कांग्रेस इस सीट पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वोटिंग के बाद उम्मीदावर चुनने की बात करे लेकिन कपिल सिब्बल ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
तो अब चुनाव प्रचार के लिए लिखा गीत
पहले ही कई उपयोगी किताबें लिख चुके केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने चांदनी चौक में चुनाव प्रचार के एक खास तरह का गीत लिखा है।
गोल डाकखाना स्थित अमर उजाला के ब्यूरो कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सिब्बल ने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस वापसी करने जा रही है। आम आदमी पार्टी जनता से किए गए वायदों को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रही। इसलिए उन्होंने विधान सभा में असंवैधानिक तरीके से बिल पेश करने की कोशिश की और जानबूझ कर इस्तीफा दे दिया। इससे जनता के सामने उनका पर्दाफाश हुआ है।
एफएम पर होगा गीत का प्रसारण
केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने बताया कि उन्होंने चांदनी चौक संसदीय सीट से जुड़ा एक गीत लिखा है, जो उनके प्रचार अभियान का हिस्सा होगा। इसे शहर के कई एफएम स्टेशनों से प्रसारित किया जाएगा। दरअसल सिब्बल का इरादा युवा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का है।
इसलिए वह एफएम का सहारा ले रहे हैं। बता दें कि सिब्बल चांदनी चौक संसदीय सीट से ही सांसद हैं। इस मौके पर उन्होंने सियासी चर्चा करने से परहेज किया। इसकी जगह उन्होंने बात अपनी निजी दिलचस्पियों पर की। सिब्बल ने बताया कि उन्हें गीत लिखने का शौक है। आने वाले दिनों में एक एलबम भी लांच होने वाला है। जिसका संगीत संगीतकार एआर रहमान ने दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चांदनी चौक के लोगों को उनका चुनावी गीत पसंद आएगा।