कपिल मिश्रा का ट्वीट, शाहीन बाग के साथ-साथ मुख्यमंत्री आवास भी खाली कराएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं उन्होंने कहा कि अब जब "आप" ने शाहीन बाग बना ही लिया है तो हम दिल्ली वाले शाहीन बाग के साथ-साथ मुख्यमंत्री निवास भी खाली करवाएंगे।
अगर AAP ने पांच साल में अस्पताल बनाये होते, फ्लाईओवर बनाये होते, कॉलेज बनाये होते, सड़कें, स्कूल बनाये होते
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 30, 2020
तो
AAP को शाहीन बाग बनाने की जरूरत ना पड़ती
अब जब AAP ने शाहीन बाग बना ही लिया है तो शाहीन बाग के साथ साथ मुख्यमंत्री निवास भी खाली करवाएंगे हम दिल्ली वालें
बता दें कि विवादित बयान को लेकर 48 घंटे की पाबंदी झेलने वाले भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। वह लगातार शाहीन बाग का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि दिल्ली में मुकाबला 20 फीसदी बनाम 80 फीसदी का होगा।
कपिल ने कहा कि शाहीन बाग धरना-प्रदर्शन के पीछे आम आदमी पार्टी का ही हाथ है। अमानतुल्लाह धरने के लिए गद्दे-पैसे मुहैया करवा रहे हैं। सिसोदिया कह रहे हैं कि मैं इनके साथ हूं। आप के कई नेता शाहीन बाग धरना प्रदर्शन से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर दिल्ली चुनाव से तीन महीने पहले ही यहां हिंसा क्यों फैली? क्यों बसों को जलाया गया? क्यों शाहीन बाग में धरना-प्रदर्शन होने लगा। क्योंकि आप सरकार ने पांच साल में कोई काम ही नहीं किया। इसलिए शाहीन बाग जैसा मुद्दा बनाया गया।