{"_id":"57179a624f1c1b13538b4680","slug":"kapil-mishra-asked-government-to-claim-for-kohinoor-diamond","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहिनूर पर दावा करने के लिए केजरीवाल के मंत्री ने लिखा केंद्र सरकार को पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहिनूर पर दावा करने के लिए केजरीवाल के मंत्री ने लिखा केंद्र सरकार को पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Apr 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा कोहिनूर हीरे को लेकर एक पत्र लिखा है। पत्र में मांग की गई है कि वे कोहीनूर पर अपना दावा करे। मिश्रा ने अपने पत्र में कहा कि अदालत ने भी सरकार से इस मामले में पुर्नविचार करने को कहा है।
विज्ञापन
पत्र में यह भी कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय में केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा दिया गया शपथ पत्र न केवल कोहिनूर हीरे से जुड़ी देश की भावना के विपरीत है, बल्कि तथ्यहीन भी है।
विज्ञापन
इससे भारत के इतिहास की समझ रखने वाले लोग भी हैरान है कि आखिर क्या वजह है कि अचानक केंद्र सरकार इस बहुमूल्य हीरे पर से देश का हक खत्म करने की जल्दबाजी में है।
विज्ञापन
सरकार के लिए ये बड़ी शर्मनाक बात है। एक ऐतिहासिक धरोहर व राष्ट्रीय पहचान के मुद्दे पर सरकार को यहीं नहीं मालूम की उसकी नीति क्या है?
देश की विरासत व इतिहास के साथ यह धोखा है। किसी भी स्वाभिमानी देश के लोगो को यह मंजूर नहीं होगा। क्योंकि अब पाकिस्तान भी इस पर अपना हक जता रहा है।