कपिल मिश्रा की बेहोशी का दिलीप पांडे ने ट्वीट कर उड़ाया मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले पांच दिन से अनशन पर बैठे आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने रविवार को आम आदमी पार्टी को दिए गए चंदों और उसमें हुए घोटालों का दावा करते हुए कई दस्तावेज मीडिया के सामने पेश किए।
इन आरोपों का जवाब देते आप विधायक और कपिल मिश्रा के अनशन के खिलाफ जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे संजीव झा ने कहा कि कपिल मिश्रा ने जो भी आरोप लगाए हैं वो दो साल पहले लगाए थे जिनका जवाब हम पहले ही आयकर विभाग को दे चुके हैं। संजीव ने कहा कि उनके साथ जो नील मिश्रा आए हैं वो भाजपा के एजेंट हैं जिनके इशारे पर वो काम कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि बीजेपी के लोग कपिल मिश्रा को फीड कर रहे हैं।
कपिल मिश्रा के खुलासे के बाद भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि काले धन को सफेद को बनाने का जो भी आरोप है उन सारी चीजों की जांच होगी। केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हाथी के दांत खाने के और दिखने के और। जनता को धोखा दिया गया और जनता का पैसा पूरी तरह गैरकानूनी कामों में खर्च किया गया।
कपिल मिश्रा की मां अन्नपूर्णा मिश्रा ने कहा कि वो बहादुर मां का बहादुर बेटा है और देश के लोग उसके साथ हैं। केजरीवाल के बारे में कहा ईमानदारी का जिस तरह का चोला पहन कर आए उनके बारे में कछ भी नहीं कहा जा सकता है। ईश्वर मेरे बेटे को शक्ति दे ताकि वो इस लड़ाई को जारी रखे।
जब कपिल मिश्रा की मां से उनके अनशन के आगे जारी रखने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये फैसला उनके बेटे को होगा कि उसे आगे अनशन जारी रखना है या नहीं।
दिलीप ने उड़ाया कपिल मिश्रा की बेहोशी का मजाक
दिलीप पांडे ने ट्वीट कर कहा, 'मिश्रा की गुंडई वाली भाषा, उसका अहंकार देखकर कांग्रेस के मनीष तिवारी की याद आई किसी को? अन्ना को बोला गया "सिर से पाँव तक" वाला घमंडी बयान?'
और PC पूरी होने के ठीक बाद बेहोश हुए, लेकिन हाथों का घेरा ललाट के आगे बनाकर, और बेहोशी में भी उनके दोनों हाथ अलग नहीं हुए। वाह रे बेहोशी!
मिश्रा की गुंडई वाली भाषा, उसका अहंकार देखकर कांग्रेस के मनीष तिवारी की याद आई किसी को😊? अन्ना को बोला गया "सिर से पाँव तक" वाला घमंडी बयान? https://t.co/s3Mn8W3xU2
— Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) May 14, 2017
और PC पूरी होने के ठीक बाद बेहोश हुए, लेकिन हाथों का घेरा ललाट के आगे बनाकर, और बेहोशी में भी उनके दोनों हाथ अलग नहीं हुए। वाह रे बेहोशी🤔 https://t.co/GMyf0p6Ouu
— Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) May 14, 2017
अहंकारी कांग्रेस को ज़मीन में मिला दिया देश की जनता ने, मिश्रा जी। तिवारी_बने_मिश्रा
— Dilip K. Pandey (@dilipkpandey) May 14, 2017