{"_id":"63b6a0293058b16d257756f3","slug":"kanjhawala-death-case-eyewitness-nidhi-mother-says-anjali-mother-is-falsely-accusing-my-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanjhawala Death Case: निधि पर लग रहे आरोपों को मां ने बताया गलत, कहा- नहीं भागती तो उसे भी कुचल देते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanjhawala Death Case: निधि पर लग रहे आरोपों को मां ने बताया गलत, कहा- नहीं भागती तो उसे भी कुचल देते
Thu, 05 Jan 2023 03:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 05 Jan 2023 03:32 PM IST
सार
निधि की मां ने आज न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि उस रात जब वह घर आई थी तो बहुत डरी हुई थी। उसने बताया था कि उसकी दोस्त पर कुछ लोगों ने गाड़ी चढ़ा दी थी और उसके साथ भी ऐसा करना चाहते थे लेकिन वह भाग निकली।
विज्ञापन
गवाह निधि की मां
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंझावला कांड की एकमात्र गवाह अंजलि की सहेली निधि ने जबसे अपना बयान दिया है, तब से उसके दावों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अंजलि के परिवार का तो ये भी कहना है कि निधि आरोपियों से मिली हुई है और हत्या में शामिल है इसलिए उस पर भी केस दर्ज हो।
विज्ञापन
निधि पर लग रहे आरोपों के बाद बेटी के बचाव के लिए उसकी मां सामने आई है। निधि की मां ने आज न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि उस रात जब वह घर आई थी तो बहुत डरी हुई थी। उसने बताया था कि उसकी दोस्त पर कुछ लोगों ने गाड़ी चढ़ा दी थी और उसके साथ भी ऐसा करना चाहते थे लेकिन वह भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
निधि की मां का कहना है कि मृतका की मां उनकी बेटी पर जो आरोप लगा रही हैं वह सब गलत हैं।