फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanhaiyalal won election with support of donation money

चुनाव के झरोखे से: चंदे के सहारे चुनाव जीते थे कन्हैयालाल

Mon, 18 Mar 2019 03:38 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Mar 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
Kanhaiyalal won election with support of donation money
के.एल. बाल्मीकि (File)

खुर्जा (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 1952 में प्रथम लोकसभा चुनाव जीतने वाले कन्हैयालाल वाल्मीकि ने चंदे के सहारे ही चुनाव जीत लिया था। इसमें उन्हें मात्र कुछ सौ रुपये खर्च करने पड़े थे।

विज्ञापन


पंजाब के एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाले कन्हैयालाल वाल्मीकि के लिए यह संसदीय क्षेत्र एकदम नया था। वर्ष 2008 में हुए परिसीमन में इसका नाम खुर्जा से बदलकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र हो गया। नई व्यवस्था के तहत इसे सामान्य श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। 
विज्ञापन


सुरक्षित सीट पर कन्हैयालाल 1952, 1957 और 1962 में तीन बार सांसद रहे। 1967 में भी वे कांग्रेस प्रत्याशी रहे, लेकिन प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के रामचरन दास से पराजित हो गए थे। अपने कार्यकाल में उन्हें जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी का साथ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


1967 से प्रत्याशियों का चुनावी खर्च बढ़ने लगा था। इसे लेकर कन्हैयालाल वाल्मीकि खिन्न थे। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने बताया कि वे उस दौरान कहते थे कि अब पुराना दौर खत्म हो चला है।

राजनीतिक दलों और नेताओं के स्वरूप में भी परिवर्तन आ गया है। प्रथम चुनाव के वक्त पार्टी प्रत्याशी को बुलाकर खुद टिकट देती थी। व्यक्तिगत खर्च के बजाय पार्टी पोस्टर और झंडे खुद भिजवाती थी।


 प्रचार का जिम्मा तब समर्पित कार्यकर्ता खुद संभाल लेते थे। क्षेत्र में चुनाव लड़ाने के लिए समर्थक चंदा जुटाते थे। तब का संसदीय चुनाव कुछ सौ रुपये में ही लड़ा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed