फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kanhaiya effect on kejriwal, after his speech kejriwal doing four tweets

कन्हैया के रंग में केजरीवाल, भाषण के शुरूआत से अब तक चार ट्वीट

Fri, 04 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
kanhaiya effect on kejriwal, after his speech kejriwal doing four tweets
कन्हैया - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली

विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की भाषण शैली और विचार को कई नेताओं ने तारीफ की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कन्हैया से प्रभावित होकर चार ट्वीट किए। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के अलावा साहित्यकार चेतन भगत, राजनीतिक विश्लेषक अभय दुबे, कुमार विश्वास ने भी खुलकर तारीफ की।

अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार रात कन्हैया कुमार का जेएनयू में भाषण शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही पहला ट्वीट किया, वाट ए ब्रिलियंट स्पीच बाई कन्हैया। फिर सुबह उठते ही दूसरा ट्वीट किया, मैंने कई बार बोला था-मोदी जी, स्टूडेंट्स से पंगे मत लो। मोदी जी नहीं माने।
विज्ञापन


दो घंटे बाद फिर तीसरा ट्वीट किया-मैंने कन्हैया का भाषण कई बार सुना। विचारो में अद्भुत स्पष्टता और उसे अद्भुत तरीके से व्यक्त किया। उसने भाषण में कहा कि ज्यादातर लोग क्या महसूस करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केजरीवाल ने लिखा 'हम क्या मांगते आजादी, एलजी के हस्तक्षेप से आजादी

kanhaiya effect on kejriwal, after his speech kejriwal doing four tweets
कन्हैया - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली


 फिर शाम 4 बजे ट्वीट आया, जिसमें केजरीवाल ने लिखा-हम क्या मांगते-आजादी, एलजी के हस्तक्षेप से आजादी। केंद्र के हस्तक्षेप से आजादी। जनता को निर्णय लेने की आजादी, राजनैतिक अहंकार से आजादी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसने वाले केजरीवाल के ट्वीट को रि-ट्वीट करके लिखा-कन्हैया और जेएनयू ने देश में फर्जी राष्ट्रवादियों की खतरनाक विचारधारा के खिलाफ निर्णायक जंग की उम्मीद जगा दी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मैं दबे कुचलों की आवाज उठाने के लिए कन्हैया को बधाई देता हूं। कन्हैया ने जबरदस्त भाषण दिया और जो भी कन्हैया जी ने कहा, सब सही कहा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा-कन्हैया का भाषण अत्यधिक राजनैतिक है और वैचारिक है, जरूर सुनिये।

कन्हैया छात्रों के बीच एक आईकॉन बनकर उभरा है। दिल्ली पुलिस और राजनाथ सिंह का धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed