फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kanhaiya biting tongue will give a reward of five million

कन्हैया की जीभ काटने पर 5 और गोली मारने पर मिलेगा 11 लाख का इनाम

Sat, 05 Mar 2016 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya biting tongue will give a reward of five million
Poster Against Kanhaiya Kumar - फोटो : Amar Ujala

जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई के बाद उन्हें मारने और उनकी जीभ काटने के एलान किए जा रहै हैं। दिल्ली में कई जगहों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें कन्हैया को गोली मारने वाले को 11 लाख इनाम देने की बात कही गई है।

विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष और हाल ही में देशद्रोह के आरोप में जेल जाने के बाद रिहा हुए कन्हैया कुमार को लेकर यूपी के बदायूं के बीजेपी नेता ने आपत्तिजनक बयान दिया है।
विज्ञापन


यूपी के बदायूं के जिलाध्यक्ष कुलदीप वाष्णेय ने कन्हैया की जीभ काटने पर पांच लाख का इनाम देने का एलान किया है। कुलदीप ने कहा कि जेएनयू में कन्हैया ने देश के पीएम और भारत माता को गाली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप के मुताबिक कन्हैया ने देश का अपमान किया है। ऐसे में जो भी व्यक्ति उनकी जीभ काटेगा उसे वे पांच लाख रुपए का इनाम देंगे। गौरतलब है कि कन्हैया ने जेल से रिहा होने के बाद भाषण दिया था और कल प्रेस कांफ्रेंस भी की थी। कन्हैया ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला था।

कन्हैया ने कहा था कि देशभक्ति पर किसी का पेटेंट नहीं है। कन्हैया ने अफजल गुरू को देश का नागरिक बताया और कहा था कि वह उनके लिए आदर्श नहीं है। कन्हैया के मुताबिक उमर और अनिर्बन पर देशद्रोह का केस नहीं चलना चाहिए। इसपर अब यूपी के बीजेपी नेता ने आपत्तिजनक बयान दिया है।

कन्हैया के भाषण और विचार की कई नेताओं ने की तारीफ की

Kanhaiya biting tongue will give a reward of five million
Kanhaiya Kumar

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की भाषण शैली और विचार को कई नेताओं ने तारीफ की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कन्हैया से प्रभावित होकर चार ट्वीट किए।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के अलावा साहित्यकार चेतन भगत, राजनीतिक विश्लेषक अभय दुबे, कुमार विश्वास ने भी खुलकर तारीफ की।

अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार रात कन्हैया कुमार का जेएनयू में भाषण शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही पहला ट्वीट किया, वाट ए ब्रिलियंट स्पीच बाई कन्हैया। फिर सुबह उठते ही दूसरा ट्वीट किया, मैंने कई बार बोला था-मोदी जी, स्टूडेंट्स से पंगे मत लो। मोदी जी नहीं माने।

दो घंटे बाद फिर तीसरा ट्वीट किया-मैंने कन्हैया का भाषण कई बार सुना। विचारो में अद्भुत स्पष्टता और उसे अद्भुत तरीके से व्यक्त किया। उसने भाषण में कहा कि ज्यादातर लोग क्या महसूस करते रहे हैं।

केजरीवाल ने लिखा 'हम क्या मांगते आजादी, एलजी के हस्तक्षेप से आजादी

Kanhaiya biting tongue will give a reward of five million
कन्हैया - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली

फिर शाम 4 बजे ट्वीट आया, जिसमें केजरीवाल ने लिखा-हम क्या मांगते-आजादी, एलजी के हस्तक्षेप से आजादी। केंद्र के हस्तक्षेप से आजादी। जनता को निर्णय लेने की आजादी, राजनैतिक अहंकार से आजादी।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसने वाले केजरीवाल के ट्वीट को रि-ट्वीट करके लिखा-कन्हैया और जेएनयू ने देश में फर्जी राष्ट्रवादियों की खतरनाक विचारधारा के खिलाफ निर्णायक जंग की उम्मीद जगा दी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मैं दबे कुचलों की आवाज उठाने के लिए कन्हैया को बधाई देता हूं। कन्हैया ने जबरदस्त भाषण दिया और जो भी कन्हैया जी ने कहा, सब सही कहा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा-कन्हैया का भाषण अत्यधिक राजनैतिक है और वैचारिक है, जरूर सुनिये।

कन्हैया छात्रों के बीच एक आईकॉन बनकर उभरा है। दिल्ली पुलिस और राजनाथ सिंह का धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed