जानिए, कितने सौ करोड़ की मालकिन हैं AK की समर्थक नेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव से एक दिन पहले का दिन शुक्रवार विज्ञापनों को लेकर छिड़ी जंग के नाम रहा। एक तरफ भाजपा के पहले पन्ने पर फुल पेज विज्ञापन को लेकर आप ने निशाना साधा, तो दूसरी तरफ भाजपा ने आप के समर्थन में छपे एक विज्ञापन के लिए आप को कटघरे में खड़ा किया।
लेकिन आप का कहना है कि यह विज्ञापन उन्होंने नहीं छपवाया, बल्कि यह आप की एक समर्थक ने छपवाए हैं। असल में यह विज्ञापन राजस्थान की श्रीगंगानगर सीट से विधायक कामिनी जिंदल ने छपवाए हैं। उनका कहना है कि उनकी पार्टी नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी और आप के उद्देश्यों में समानता है।
दोनों ही पार्टियां भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सक्रिय हैं। उनका कहना है कि लोकसभा चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी थोड़ी उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने वादे पूरे नहीं किए। इसलिए अब वह पूरी तरह से आप के समर्थन में हैं और आगे भी रहेंगी। असल में सवाल ये है कि कामिनी जिंदल की पृष्ठभूमि क्या है, वह अचानक से दिल्ली चुनावों के एक दिन पहले कैसे प्रकट हो गईं।
पहले भी रह चुकी हैं चर्चा में, पर राजनीति के लिए नहीं
2013 में राजस्थान विधानसभा के चुनावों के वक्त कामिनी जिंदल का नाम सुर्खियों आया। लेकिन किसी राजनीति उपलब्धि या विवाद के लिए नहीं, बल्कि उनकी दौलत के लिए।
असल में कामिनी की अमीरी राजस्थान के राजशाही घरानों को भी मात देती है। राजस्थान चुनाव के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के 400 उम्मीदवारों की साझा संपत्ति से भी उनकी अकेली की दौलत ज्यादा थी।
राजस्थान चुनाव के दौरान कामिनी और उनकी मां विमला ने अपनी पूरी दौलत करीब 3000 करोड़ बताई थी। मां की ने अपनी दौलत 2762 करोड़ बताई थी, जिसमें 1558 करोड़ उनके पति की है। बेटी कामिनी के पास 197 करोड़ की दौलत थी। कामिनी ने एक पुलिस अधिकारी से शादी की है।
अस्पताल बनवाने के लिए कर दिया था इतने करोड़ का ऑफर
साल 2012 में कामिनी के माता-पिता का नाम तब सुर्खियों में आया था जब उन्होंने श्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए राजस्थान सरकार को 100 करोड़ का ऑफर दिया था। सरकार ने ना नुकर करने के बाद इस 200 करोड़ के प्रोजेक्ट की हरी झंडी दी थी, जिसे अग्रवाल परिवार बनवा रहा है।
विमला जिंदल की कुल संपत्ति: 2762 करोड़ रुपए
चल संपत्ति 277 करोड
अचल संपत्ति 929 करोड़
कामिनी जिंदल की संपत्ति: 197 करोड़
चल संपत्ति 2.66 करोड़
अचल संपत्ति 194.70 करोड़
संपत्ति में 53 लाख 50 हजार रुपए की बीएमडब्लू कार
25 लाख 59 हजार रुपए की फॉरच्युनर कार
एक करोड़ 32 लाख का सोना
छह लाख 44 हजार की एक घड़ी