फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kalkaji Elections Result LIVE AAP Atishi BJP's Dharamveer Singh

कालकाजी विधानसभा: प्रचंड जीत की तरफ 'आप' की आतिशी

Tue, 11 Feb 2020 03:32 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
चुनाव डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 11 Feb 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Kalkaji Elections Result LIVE AAP Atishi BJP's Dharamveer Singh
कालकाजी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के अब तक के रुझानों से यह साफ हो गया है कि दिल्ली में लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। फिलहाल अभी मतगणना जारी है। कालकाजी विधानसभा सीट से 'आप' उम्मीदवार आतिशी प्रचंड जीत की तरफ आगे बढ़ रही हैं।  आतिशी को 55642 वोट मिले हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार धर्मवीर सिंह को अभी तक 44218 वोट मिले हैं। आतिशी इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार से दस हजार वोटों से आगे चल रही है।

विज्ञापन




इससे पहले 12 बजे तक के रुझानों में इस सीट से भाजपा के धर्मवीर सिंह आगे चल रहे थे। वहीं, कांग्रेस की शिवानी चोपड़ा इस सीट पर साफ तौर पर हारती हुई दिख रही हैं।  कालका जी विधानसभा सीट से 'आप' ने अवतार सिंह कालका का टिकट काटकर आतिशी पर दांव लगाया था। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 'आप' के अवतार सिंह ने जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। 

विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवार शिवानी चोपड़ा को यहां से सिर्फ अभी तक की मतगणना में 4944 वोट मिले हैं। इस बीच ओखला से 'आप' के उम्मीदवार अमानतुल्ला खान ने भारतीय जनता पार्टी और देश के गृहमंत्री  अमित शाह पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि दिल्ली की जनता ने आज भाजपा और अमित शाह जी को करेंट लगाने का काम किया है। ये काम काम की जीत हुई है और नफरत की हार हुई है।  गौरतलब है कि साल 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ तीन सीटें आई थी। कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी सफल नहीं रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed