Kalkaji Chunav Result 2025 Live: कालकाजी सीट से हारते-हारते जीत गईं आतिशी, रमेश बिधूड़ी को मिली शिकस्त
Kalkaji Chunav Result 2025 Live Atishi Won: कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री आतिशी जीत गई हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा से रमेश बिधूड़ी चुनाव हार गए हैं।
विस्तार
दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट का परिणाम सामने आ चुका है। इस बार के दिलचस्प मुकाबले में आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवार और मुख्यमंत्री आतिशी चुनावी जीत गई हैं। तो वहीं भाजपा की ओर से रमेश बिधूड़ी चुनाव हार गए हैं। जबकि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा भी चुनाव हार चुकी हैं।
| पार्टी | जीत और हार |
| आम आदमी पार्टी | जीत |
| भाजपा | हार |
| कांग्रेस | हार |
| अन्य |
ये भी पढ़ें : Delhi Election 2025: 'अहंकार रावण का भी नहीं बचा था', अरविंद केजरीवाल की हार के बाद बोलीं स्वाति मालीवाल
यह पांच दिगग्ज हारें...
1. नई दिल्ली
अरविंद केजरीवाल
पार्टी- आप
वोट-25999
अंतर- 4089
जीते..
प्रवेश साहिब सिंह
पार्टी- भाजपा
वोट- 30088
2. जंगपुरा
हारे
मनीष सिसोदिया
पार्टी- आप
वोट-38184
अंतर- 675
जीते
तरविंदर सिंह मारवाह
पार्टी-भाजपा
वोट-38859
3. ग्रेटर कैलाश
हारे
सौरभ भारद्वाज
पार्टी- आप
वोट-46406
अंतर- 3188
जीती
शिखा रॉय
पार्टी-भाजपा
वोट-49594
4. मादीपुर
हारी...
राखी बिड़लान
पार्टी-अाप
वोट-41120
अंतर-10899
जीते
कैलाश गंगवाल
पार्टी-भाजपा
वोट -52019
5. शकूर बस्ती
हारे
सत्येंद्र जैन
पार्टी--आप
वोट--35871
अंतर--20998
जीते
करनैल सिंह
पार्टी--भाजपा
वोट--56869
यह पांच बड़े दिग्गज जीते...
1. कालकाजी
विजेता-
आतिशी
पार्टी-आप
वोट-52154
हार
रमेश बिधूड़ी
पार्टी- भाजपा
वोट-48633
अंतर- 3521
2. नई दिल्ली
विजेता
प्रवेश साहिब सिंह
पार्टी- भाजपा
वोट- 30088
हार
अरविंद केजरीवाल
पार्टी- आप
वोट-25999
अंतर- 4089
3.बिजवासन
विजेता-
कैलाश गहलोत
पार्टी-भाजपा
वोट- 64951
दूसरे नंबर पर रहे
सुरेंद्र भारद्वाज
पार्टी- आप
वोट-53675
अंतर-11276
4.करावल नगर
विजेता-
कपिल मिश्रा
पार्टी-भाजपा
वोट-107367
हार
मनोज कुमार त्यागी
पार्टी- आप
वोट-84012
अंतर- 23355
5.ओखला
विजेता
अमानतुल्लाह खान
पार्टी- आप
वोट- 88943
हार
मनीष चौधरी
पार्टी- भाजपा
वोट-65304
अंतर- 23639
कालकाजी विधानसभा सीट
पिछली बार कौन जीता: आतिशी, आम आदमी पार्टी
इस बार का चुनावी मुकाबला किन-किन के बीच:
आप: आतिशी
भाजपा: रमेश बिधूड़ी
कांग्रेस: अलका लांबा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कालकाजी सीट हॉट सीट रही, क्योंकि यहां से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी विधायक हैं। यहां पर प्रसिद्ध देवी काली मां का मंदिर है। 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीती थीं, उन्हें करीब 55,897 वोट मिले थे। इस बार उनके सामने कांग्रेस से अलका लांबा और भाजपा से रमेश बिधूड़ी चुनावी मैदान में थे।
दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 1.56 करोड़ मतदाताओं में से 60.54 फीसदी ने मतदान हुआ। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 हजार कर्मचारियों को तैनात किया है। इनमें मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, सांख्यिकी कर्मचारी और अन्य सहायक स्टाफ आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती रैंडम की जाएगी। जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी का आकलन आदि भी किया जा सके।