Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Swati Malimal's reaction after Arvind Kejriwal lost the election from New Delhi assembly seat

Delhi Election 2025: 'अहंकार रावण का भी नहीं बचा था', अरविंद केजरीवाल की हार के बाद बोलीं स्वाति मालीवाल

Sat, 08 Feb 2025 12:58 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Feb 2025 12:58 PM IST
विज्ञापन
Swati Malimal's reaction after Arvind Kejriwal lost the election from New Delhi assembly seat
स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली में जीत का चौका लगाने से रोक दिया। अब तक के रुझान बता रहे हैं कि भाजपा यहां 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। दिल्ली चुनाव के नतीजों पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। वहीं, केजरीवाल की हार के बाद स्वाति मालीवाल ने बिना नाम लिये पूर्व सीएम पर हमला बोला है।

विज्ञापन


नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा से ये चुनाव हारे हैं। केजरीवाल की हार के बाद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अहंकार रावण का भी नहीं बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं: प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "मैं सभी दिल्ली वासियों को बधाई देता हूं, उनका धन्यवाद करता हूं... दिल्ली में बनने वाली यह सरकार प्रधानमंत्री के विजन को दिल्ली में लेकर आएगी। मैं इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की जनता की जीत है।"


बता दें कि अरविंद केजरीवाल के अलावा जंगपुरा से आप उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा भी हार गए हैं। वहीं, कालकाजी सीट से आप प्रत्याशी आतिशी चुनाव जीत गई हैं।


'दिल्ली की जनता प्रयोग की राजनीति से थके'
भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली चुनाव के रुझानों पर कहा कि 'हम अभी अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हमें लगता है कि अंतिम नतीजे और भी बेहतर होंगे। इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री मोदी के वादों में लोगों का विश्वास है। ये हमारे लिए सकारात्मक नतीजे हैं। दिल्ली के लोग प्रयोग की राजनीति से थक चुके थे।'

'अरविंद केजरीवाल अपनी छवि को बेदाग नहीं रख सके'
दिल्ली चुनाव के रुझानों पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि 'मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए और उसके पास अच्छे विचार हों और उसकी छवि बेदाग हो, लेकिन आप ऐसा नहीं कर सकी। वे शराब और पैसे के फंदे में फंस गए। उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि पर दाग लगे हैं  और इसी वजह से उन्हें कम वोट मिले। लोगों ने देखा कि जो अरविंद केजरीवाल चरित्र की बात करते थे, उन पर शराब घोटाले के आरोप लगे। राजनीति में आरोप लगते हैं। लोगों को साबित करना होता है कि वे बेदाग हैं और सच्चाई हमेशा सच्चाई रहती है। मैंने पहले ही तय किया था कि मैं राजनीति में नहीं आऊंगा और मैं अभी भी उस पर कायम हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed