फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kailash Gehlot was put in the dock after electricity connection was cut in Burari depot.

Delhi NCR News: बुराड़ी डिपो में बिजली कनेक्शन कटने पर कैलाश गहलोत को कटघरेे में किया खड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। बुराड़ी डिपो में बिजली कनेक्शन कटने पर भाजपा व कांग्रेस ने दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को कटघरेे में खड़ा किया। दोनों पार्टियों ने इस मामले में उनसे जवाब मांगा है। दोंनों पार्टियों के नेताओं ने खुलासा किया कि बुराड़ी बस डिपो में बिजली के बिलों का भुगतान न होने के कारण कनेक्शन कट गया है। इस कारण सैकड़ों बसें कतार में खड़ी हैं और ड्राइवर, कंडक्टर व आम लोग दिल्ली सरकार की लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। बुराड़ी बस डिपो का इलेक्ट्रिक बसों के रखरखाव के लिए इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार की असंवेदनशीलता और निजी हितों की राजनीति के कारण दिल्ली में डीटीसी बसों की संख्या पहले ही बहुत कम है। अगर डिपो में बिजली न होने के कारण बसों को चार्ज नहीं किया जा रहा है, तो इससे लोगों को अपने निजी वाहनों का अधिक उपयोग करना पड़ेगा, जिससे प्रदूषण में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है, और डीटीसी की बसें केवल नाममात्र की रह गई हैं। इलेक्ट्रिक बसें भी डिपो में बिजली न होने के कारण बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली को पूरी तरह बर्बाद करने में लगी हुई है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, बिजली, पानी, सड़कों, नालियों और अन्य मूलभूत सुविधाओं को चौपट कर दिया है और परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए केवल विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। मगर यह सभी सेवाएं दम तोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed