फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kabaddi champions painful story, losing against the police.

पुलिस से हारी कबड्डी की नेशनल प्लेयर

Thu, 04 Jun 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 04 Jun 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi champions painful story, losing against the police.

कबड्डी के मैदान में बड़ों-बड़ों को पटखनी देने वाली नेशनल प्लेयर पूजा नरसैना थाने की चौखट पर न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक गई है।

विज्ञापन


दहेज उत्पीड़न की शिकार पूजा ने थाना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गाजियाबाद के प्रताप विहार की रहने वाली पूजा पुत्र डॉ. अमरजीत सिंह ने एसएसपी को बताया कि वह सन 2005, 2006, 2007 में नेशनल लेवल पर कबड्डी खेल चुकी है। परिजनों ने 10 दिसंबर 2014 को उसकी शादी दिल्ली निवासी विवेक पुत्र दिनेशपाल सिंह से की थी।
विज्ञापन

पूजा को बेहोश कर फेंक दिया था नहर के किनारे

Kabaddi champions painful story, losing against the police.

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। 7 मई को ससुरालियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया।

इसके बाद आरोपी नरसैना थाना क्षेत्र में नहर किनारे फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्या का प्रयास और दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

पूजा का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के बयान लेने के लिए दिल्ली जाती है जबकि उसके बयान दर्ज करने के लिए बार-बार नरसैना थाने बुलाया जाता है। पूजा ने नरसैना पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed