{"_id":"64a0f8aaf689df2e22057793","slug":"junior-commissioned-officer-of-air-force-committed-suicide-by-hanging-himself-near-tyagraj-stadium-in-delhi-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एयरफोर्स के जूनियर कमीशन ऑफिसर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एयरफोर्स के जूनियर कमीशन ऑफिसर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ से लटका मिला शव
Sun, 02 Jul 2023 09:40 AM IST
आकाश दुबे
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 02 Jul 2023 09:40 AM IST
सार
मृतक की पहचान गोरखपुर यूपी निवासी अखिलेश्वर मिश्रा 38 के रूप में हुई। वह प्रधानमंत्री आवास के सामने स्थित एयरफोर्स कार्यालय में जूनियर कमीशन ऑफिसर के पद पर तैनात थे और त्याग राज स्टेडियम के पास स्थित सरकारी आवासीय परिसर में रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण जिला पुलिस में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब त्यागराज स्टेडियम के पास स्थित पार्क में एयर फोर्स के जूनियर कमीशन ऑफिसर का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गोरखपुर यूपी निवासी अखिलेश्वर मिश्रा 38 के रूप में हुई। वह प्रधानमंत्री आवास के सामने स्थित एयरफोर्स कार्यालय में जूनियर कमीशन ऑफिसर के पद पर तैनात थे और त्याग राज स्टेडियम के पास स्थित सरकारी आवासीय परिसर में रहते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि कुछ दिन पहले वह ठगी का शिकार हो गए थे और उनकी अच्छी खासी रकम हड़प ली गई थी।
विज्ञापन
पुलिस को पार्क में उनके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने ठगी का शिकार होने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन