फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   junaid murder main accused family raise questions on police investigation

आरोपी के परिवार ने पुलिस पर उठाए सवाल, कहा- चाकू लेकर ट्रेन में चढ़े थे जुनैद के साथी

Wed, 12 Jul 2017 11:11 AM IST
अनूप पाराशर/अमर उजाला, फरीदाबाद
अनूप पाराशर/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 12 Jul 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
junaid murder main accused family raise questions on police investigation
जुनैद के हत्यारे नरेश के घरवाले। - फोटो : अमर उजाला

जुनैद हत्याकांड में महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया भमरौला निवासी युवक नरेश सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते-करते हत्यारा बन गया। उसके भाई सुरेश का कहना है कि यदि उसे पता होता कि 22 जून को ट्रेन में ऐसा हादसा हो जाएगा और उसके भाई के हाथों किसी की हत्या हो जाएगी, तो वह किसी भी कीमत पर उसे अपने से अलग दूसरे डिब्बे में नहीं बैठने देता। आरोपी नरेश के भाई सुरेश का यह भी कहना है कि जुनैद के साथी चाकू लेकर उस दिन ट्रेन में चढ़े थे।

विज्ञापन


इस बात को बताते हुए सुरेश ही नहीं, बल्कि उसके पिता पूर्व सैनिक इंदर सिंह व माता संतरा देवी की आंखों में आंसू बहने लगे। जहां उन्हें अपने बेटे के सिर पर हत्या का आरोप लगने का दुख है, वहीं पुलिस द्वारा की गई अब तक की कार्रवाई से रोष भी है। उनका कहना है कि ट्रेन में झगड़ा हुआ तथा जुनैद की मौत हो गई इसका भी उन्हें बहुत दुख है, लेकिन पुलिस ने आज तक इस मामले में केवल एक तरफा कार्रवाई की है। जबकि मुकदमा दोनों तरफ से होना चाहिए था।
विज्ञापन


पुलिस पर आरोप
मुख्य आरोपी नरेश को भागने में सहयोग करने वाले दो और आरोपियों की गिरफ्तारी न होना तथा पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद उन्हें छोड़ देना पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की उंगली उठने लगी है। लोगों का कहना है कि उन दो आरोपियों में एक मुस्लिम समुदाय का भी युवक है तथा उसे व दूसरे युवक को राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात एक बजे भमरौला पहुंचा था नरेश
ट्रेन में झगड़े के दौरान जैसे ही जुनैद को चाकू लगे तो नरेश घबरा गया तथा अपने दो साथियों को मोटरसाइकिल लेकर असावटी स्टेशन पर बुलवा लिया। वहां से उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर गांव जटौला अपने मामा के यहां पहुंच गया तथा वहां से रात को करीब एक बजे अपने घर भमरौला पहुंचा और वहां से दूसरे दिन बंगलूरू का कहकर घर से चला गया। 

चाकू लेकर चढ़े थे मृतक जुनैद के साथी

junaid murder main accused family raise questions on police investigation
junaid murder accused

मुख्य आरोपी नरेश के भाई सुरेश ने बताया कि जिस दिन झगड़ा हुआ था, उस दिन जुनैद ने ही साथियों को स्टेशन पर बुलाया था। वे ही ट्रेन में चाकू लेकर आए थे, लेकिन आज तक पुलिस ने इस मामले में कोई सही जांच नहीं की। उसका कहना है कि इस झगड़े के दौरान जुनैद व उसके साथियों ने चाकू व चैन से पहले हमला किया। जिससे नरेश के सिर पर काफी चोट आईं थीं। सुरेश का कहना है कि पुलिस ने आज तक यह जानने का प्रयास नहीं किया है कि झगड़ा क्या था चाकू कहां से आया। 

उसका आरोप है कि कुछ चंद नेताओं व पुलिस की कार्रवाई से आज यह मामला झगड़े का न होकर हिंदू-मुस्लिम का रंग ले चुका है। क्या नरेश या कोई अन्य हिंदू युवक मर जाता तो पुलिस इस तरह से कार्रवाई करती और नेता क्या इस तरह से करते, परंतु वोट बैंक की खातिर इसे जातिवाद का रंग दिया जा रहा है। 

करेंगे नेताओं का बहिष्कार

junaid murder main accused family raise questions on police investigation
junaid murder

गांव के पूर्व सरपंच सहजराम फते सिंह, ओम्वीर, पृथ्वी सिंह व प्रेमचंद का कहना है कि यह ठीक है कि जुनैद की मौत नरेश के हाथों हुई, परंतु आज तक पुलिस ने दोनों तरफ से कार्रवाई नहीं की और जिस तरह से नेता इस मामले को तूल दे रहे हैं, उसे लेकर गांव में रोष है। उन्होंने कहा कि गांव की तरफ से अब नेताओं का आगे पूरी तरह से बहिष्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed