फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jumped from fifth floor during an attempted theft in Netaji Subhash Palace

Delhi: पकड़ने के दौरान पांचवीं मंजिल से कूदा चोर, गंभीर हालत में पहुंचा अस्पताल

Sat, 20 May 2023 10:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 20 May 2023 10:38 PM IST
सार

दिल्ली में  एक चोर पांचवीं मंजिल पर स्थित एक मकान में चोरी के लिए घुस गया। आहट पाकर मकान मालिक की नींद खुल गई। चोर ने पेचकस दिखाकर मकान मालिक को रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन
Jumped from fifth floor during an attempted theft in Netaji Subhash Palace
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेताजी सुभाष पैलेस इलाके में एक चोर पांचवीं मंजिल पर स्थित एक मकान में चोरी के लिए घुस गया। आहट पाकर मकान मालिक की नींद खुल गई। चोर ने पेचकस दिखाकर मकान मालिक को रोकने की कोशिश की। लेकिन खुद को फंसा देखकर चोर ने दूसरे मकान पर छलांग भी लगा दी। इस दौरान वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा कर उस पर चोरी के प्रयास का मामला भी दर्ज किया है।
विज्ञापन


पेशे से टेक्नीशियन विवेक कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने मकान में सीढ़ी का दरवाजा बंद करके कमरे में सोने चला गया। देर रात करीब तीन बजे उसे दरवाजे पर कुछ आहट सुनाई दी। लाइट जलाकर देखा तो एक युवक बरामदे से घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन


पीड़ित को देखकर आरोपी ने उसे पेचकस दिखाकर डराने की कोशिश की। लेकिन पीड़ित के शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लोहे की रेलिंग से दूसरी बिल्डिंग की छत पर छलांग लगा दी। लेकिन वह दूसरी छत पर नहीं जा पाया और सीधे गली में जाकर गिरा। आरोपी की गंभीर हालत देखकर विवेक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed