{"_id":"accef09e739744bd27596e4ae9683047","slug":"july-would-have-increased-electricity-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से देना होगा बढ़ा हुआ बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई से देना होगा बढ़ा हुआ बिजली बिल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 25 Jun 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई से बिजली बिल में बढ़ोतरी हो जाएगी। पावर कारपोरेशन ने रेग्युलेटरी सरचार्ज को दोबारा वसूलने का निर्णय लिया है। हालांकि पूर्व की तुलना में बिजली उपभोक्ताओं को करीब एक फीसदी कम चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
छह जुलाई से लागू हो रहे नए टैरिफ में बिजली बिल 2.84 फीसदी ज्यादा आएगा। उधर, तापमान में गिरावट होने के बावजूद बिजली कटौती जारी रही।
शहर में दिन में पांच घंटे और रात में छह घंटे तक बिजली कटौती की गई। उमस में बिजली न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जुलाई के पहले सप्ताह में दिनभर मिलेगी बिजली
पावर कारपोरेशन ने जुलाई से सूबे के 27 जिलों में दिनभर बिजली सप्लाई देने की योजना तैयार की है।
शासन के निर्देश पर इन जिलों में बिजली चेकिंग का अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में दिनभर सप्लाई जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
30 जून तक लगेंगे कनेक्शन के लिए कैंप
बिजली कनेक्शन देने के लिए कैंप की अवधि अब 30 जून तक बढ़ा दी है। पहले 24-25 जून को दो दिन कैंप लगाने का निर्णय लिया गया था। एसई एसबी यादव ने बताया कि शहर में 64 नए कनेक्शन जारी किए गए और 150 का लोड बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
23 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए। एक्सईएन राजीव गुप्ता ने बताया कि टीएचए में 77 नए कनेक्शन जारी किए गए और 238 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया।