फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   July 3 would not release 'Mohalla Asi', the Court stoped release

3 जुलाई को रिलीज नहीं होगी 'मोहल्ला असी', कोर्ट ने लगाई रोक

Tue, 30 Jun 2015 08:50 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 08:50 PM IST
विज्ञापन
July 3 would not release 'Mohalla Asi', the Court stoped release

बनारस के अस्सी घाट और उसके आसपास के माहौल पर बनी हिंदी फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ के प्रदर्शन पर अदालत ने मंगलवार को रोक लगा दी। इस फिल्म में भगवान शिव के पात्र को गालियां देते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन


यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होनी है। तीस हजारी अदालत के सिविल जज किशोर कुमार ने याचिका पर सुनवाई के बाद रोक लगा दी। अदालत ने माना कि अगर फिल्म रिलीज होती है तो इससे धार्मिक भावनाएं भड़केंगी।
विज्ञापन


अदालत ने अपने फैसले में कहा कि फिल्म के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला तब तक बनता है, जब तक कि इससे आपत्तिजनक दृश्य, संवाद व शब्दों को नहीं हटा दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म प्रदर्शन से भड़केंगी धार्मिक भावनाएं

July 3 would not release 'Mohalla Asi', the Court stoped release

अदालत ने यह फैसला गुलशन कुमार की याचिका पर सुनवाई के बाद सुनाया है। याचिका पर बहस करते हुए अधिवक्ता सचिन मिश्रा व अधिवक्ता प्रिया खुराना ने कहा कि इस फिल्म में भगवान शिव के पात्र को भद्दी भाषा का प्रयोग व गालियां देते हुए दिखाया गया है।


इसके अलावा उसे घाटों पर लोगों के साथ फोटो खिंचवाने के लिए रुपये लेते दिखाया गया है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पेश मामले में संबंधित फिल्म बनारस के अस्सी घाट के माहौल पर आधारित है और वहां के लोगों के जीवन को दिखाया गया है।

इस फिल्म के ट्रेलर 12 जून से इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर उपलब्ध हैं। शिकायतकर्ता ने भारतीय सेंसर बोर्ड, फिल्म निर्माता व निदेशक के खिलाफ शिकायत दायर कर फिल्म के प्रदर्शन व ट्रेलर पर रोक लगाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed