{"_id":"5ab767354f1c1b90778b7799","slug":"judicial-officer-clerk-committed-suicide-by-hanging-himself-in-saharanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक अधिकारी के बाबू ने की आत्महत्या, पिता ने किया ऐसा चौंकाने वाला खुलासा, दंग हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक अधिकारी के बाबू ने की आत्महत्या, पिता ने किया ऐसा चौंकाने वाला खुलासा, दंग हुई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
बाबू की मौत के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायिक अधिकारी के बाबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है कि पुलिस भी दंग रह गई। जानिए क्यों की बाबू ने आत्महत्या।
घटना यूपी के सहारनपुर की है। दिल्ली रोड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में न्यायिक अधिकारी के बाबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने न्यायिक अधिकारी पर उत्पीड़न करने एवं आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला जिला जज को भेज दिया है।
नकुड़ क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर निवासी नेत्रपाल एक वकील के यहां मुंशी है। नेत्रपाल का पुत्र प्रमोद पंवार (35 वर्ष) एक न्यायिक अधिकारी के कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात था। शनिवार सुबह उसकी पत्नी मुकेश अपने 8 वर्षीय बेटे को दवा दिलाने के लिए ट्रेन से बराड़ा गई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान प्रमोद ने पत्नी की चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। नेत्रपाल ने बताया कि जब सुबह 10 बजे तक भी प्रमोद कोर्ट नहीं पहुंचा तो उसने प्रमोद को फोन किया।

घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक फोन नहीं उठा तो उसे अनहोनी की आशंका हुई और वह अपने साथी अनूप सिंह के साथ ऑफिसर्स कालोनी में स्थित उसके आवास पर पहुंच गया। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
दरवाजा नहीं खुला तो उसने किसी प्रकार अंदर जाकर दरवाजा खोला तो पंखे पर प्रमोद फांसी पर लटक रहा था। उसने शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रमोद के शव को नीचे उतरवाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में प्रमोद के पिता नेत्रपाल की ओर से एक न्यायिक अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी गई है।

फोरेंसिक टीम ने बारीकी से की जांच पड़ताल
न्यायिक अधिकारी के लिपिक के मौत के मामले की जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई तरह के साक्ष्यों का संकलन किया है।
मृतक के पिता ने एक न्यायिक अधिकारी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस मामले को दिशा निर्देश के लिए जिला न्यायाधीश के पास भेजा गया है। उनके निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
प्रबल प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर