फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Judge wrote a poem in his order in property dispute

Property and Poetry : संपत्ति विवाद में जमानत देने वाले जज ने आदेश में लिख डाली कविता, दिन भर होती रही चर्चा

Mon, 21 Jul 2025 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 06:57 AM IST
सार

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रोहित कुमार ने एक संपत्ति विवाद मामले में जमानत देते हुए अपने फैसले में कविता जंग-ए-मिल्कियत लिखी।

विज्ञापन
Judge wrote a poem in his order in property dispute
रोहिणी कोर्ट - फोटो : rohini.dcourts.gov.in/

विस्तार

रोहिणी कोर्ट में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रोहित कुमार ने एक संपत्ति विवाद मामले में जमानत देते हुए अपने फैसले में कविता जंग-ए-मिल्कियत लिखी। यह कविता संपत्ति विवादों के बीच पारिवारिक रिश्तों के टूटने पर गहरी चिंता व्यक्त करती है। 

विज्ञापन


कविता की एक पंक्ति, मिल्कियत की जंग में न जाने कितने अफसाने हुए, कुछ ही अपने थे, वो भी अब बेगाने हुए, सामाजिक मुद्दे को प्रभावी ढंग से उजागर करती है। नितिन सोनी पर अपनी मां की संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप था। आरोप था कि नितिन ने ताला तोड़कर संपत्ति पर कब्जा किया और अपनी मां पर हमला किया। 
विज्ञापन


हालांकि, कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज और फोटोग्राफ्स में पाया कि नितिन पहले से ही उस संपत्ति पर काबिज था। अभियोजन पक्ष के पास यह साबित करने का कोई ठोस सबूत नहीं था कि नितिन ने ताला तोड़ा था। नितिन के वकील ने दावा किया कि मां ने मौखिक समझौते के तहत संपत्ति उन्हें सौंप दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वसीयत के अनुसार नितिन उसका पूर्ण मालिक है। न्यायाधीश ने इन तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नितिन सोनी को जमानत दे दी। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कविता के माध्यम से संपत्ति विवादों के सामाजिक प्रभावों पर भी प्रकाश डाला।  इस आदेश के बाद कविता को लेकर कोर्ट में दिन भर वकील भी चर्चा करते रहे।

कविता...
मिल्कियत की जंग में ना जाने कितने अफसाने हुए,
कुछ ही अपने थे, वो भी अब बेगाने हुए।
बन के कृष्ण, अब किसी को आना होगा,
सड़ते, लड़ते, बिगड़ते रिश्तों को बचाना होगा।
न जाने ये जंग और कितनी महाभारत लाएगी,
आख़िर कितनों को सलाखों तक ले जाएगी।
बनकर बेटी, रिश्तों को बचाना होगा,
सभी नातों को निभाना होगा।
क्या रखा है इस जंग में, कोई बताएगा,
आख़िर इस धरती से कौन क्या ही ले जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed