रिलायंस के खिलाफ सुनवाई से इनकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस कीमत में बढ़ोतरी को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के खिलाफ दर्ज एफआईआर मामले की सुनवाई से न्यायमूर्ति विभू बाखरू ने खुद को अलग कर लिया।
उन्होंने मुख्य न्यायाधीश से इस मामले की सुनवाई किसी अन्य जज को सौंपने का आग्रह किया है। आरआईएल और केंद्र सरकार ने दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी।
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विभू बाखरू की अदालत में सुनवाई तय थी।
केजरीवाल ने दर्ज कराया था केस
सुनवाई शुरू होने से पहले ही उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से वे सुनवाई नहीं करना चाहते। उन्होंने 6 अगस्त तक के लिए सुनवाई स्थगित करते हुए मामले की फाइल मुख्य न्यायाधीश के पास भेज दी है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गैस मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली, मुकेश अंबानी और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
केजरीवाल का आरोप था कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2014 के मद्देनजर रिलायंस की ओर से गैस वृद्धि का समर्थन किया। कारोबारी फायदा पाने की चाह में भाजपा ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी।