फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   journalists protest again even after delhi police cop suspend for taking camera of women journalist

JNU मार्चः महिला पत्रकार का कैमरा ले जाने पर सिपाही हुआ सस्पेंड, आज भी जारी पत्रकारों का प्रदर्शन

Tue, 27 Mar 2018 11:42 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Mar 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
journalists protest again even after delhi police cop suspend for taking camera of women journalist
सोमवार को पत्रकारों का प्रदर्शन - फोटो : pti

जेएनयू छात्रों के मार्च के दौरान महिला पत्रकार का कैमरा गायब होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला पत्रकार का कैमरा एक दिल्ली पुलिस के सिपाही से मिला है। सिपाही कैमरे को अपने साथ ले गया था। सिपाही दक्षिण-पश्चिमी जिले में तैनात है। दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि इस सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


हालांकि सिपाही के सस्पेंड होने के बाद भी सोमवार को पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विरोध स्वरूप अपने कैमरों को सड़क पर रख दिया। यही नहीं पत्रकार अपनी मांग लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मिले।
विज्ञापन


मालूम हो कि एक सिपाही के अलावा डीएपी में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी को भी निलंबित किया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग में महिला पुलिसकर्मी महिला पत्रकार के साथ हाथापाई करती हुई दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम को सिपाही का नाम सामने आ गया

journalists protest again even after delhi police cop suspend for taking camera of women journalist
सोमवार को पत्रकारों का प्रदर्शन - फोटो : pti

दक्षिण जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वीडियो रिकॉर्डिंग को खंगालने पर पता लगा कि दिल्ली पुलिस का एक सिपाही कैमरे को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद सिपाही का नाम पता किया गया।

 

रविवार शाम को सिपाही का नाम सामने आ गया और उसके कब्जे से कैमरा बरामद कर लिया गया। उसका कहना है कि वह जेएनयू के छात्रों का समझकर कैमरे को अपने पास ले गया था।

इसकी जानकारी सीनियर अफसर को दी गई और इसके बाद सिपाही को निलंबित किया गया। हालांकि डीसीपी रोमिल बानिया ने सिपाही का नाम बताने इंकार कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इससे पहले रविवार दोपहर को ही महिला पत्रकार का कैमरा गायब होने के मामले में सरोजनी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पुलिस की करतूत

journalists protest again even after delhi police cop suspend for taking camera of women journalist

झपटमारी की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। अब कैमरा केस प्रॉपर्टी हो गया है और कोर्ट के आदेश के बाद ही महिला पत्रकार को मिलेगा। खास बात ये है कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कैमरा छीनने का मामला दर्ज किया है, जबकि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुई है उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि महिला पुलिसकर्मी महिला पत्रकार से कैमरा छीन रही हैं।

 

दूसरी ओर पुलिस ने अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार के साथ दिल्ली कैंट के थानाध्यक्ष द्वारा छेड़छाड़ करने के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। रोमिल बानिया ने बताया कि मामले की विजिलेंस जांच चल रही है।
 

महिला पत्रकार को कुछ पूछताछ करने के लिए सोमवार को सरोजनी नगर थाने में बुलाया गया है। जांच के रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस के मुख्य प्रवक्ता दीपेन्द्र पाठक ने विजिलेंस जांच की रिपोर्ट दो दिन में आने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed