फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jobs in it companies

अब IT कंपनियां करने जा रही हैं जॉब्स की बारिश

Mon, 29 Jun 2015 11:14 AM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:14 AM IST
विज्ञापन
jobs in it companies

हायरिंग मामले में काफी समय से धीमी रफ्तार चल रहा गुड़गांव का आईटी-आईटीईएस सेक्टर अब उत्साहित नजर आ रहा है। यहां की तकरीबन सभी आईटी कंपनियों में नई भर्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में गुड़गांव ही नहीं बल्कि दिल्ली-एनसीआर की भी आईटी कंपनियां नौकरियों की बारिश करने वाली है। आईटी कंपनियों के सबसे बड़े एसोसिएशन नैस्कॉम ने भी ढाई लाख नौकरियों की संभावना व्यक्त की है।

विज्ञापन


आईटी कंपनियों में भर्तियां थमने से इंजीनियरिंग कॉलेजों से आईटी और कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने वाले छात्र काफी परेशान थे। मगर अब उनका उत्साह लौटने लगा है। शहर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में हायरिंग के लिए कंपनियां पहुंचने भी लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज होगा कैंपस प्लेसमेंट का सिलसिला

jobs in it companies

जल्द ही इन कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट का सिलसिला भी तेजी पकड़ने लगेगा। नैस्कॉम ने कहा है कि आईटी-आईटीईएस कंपनियों में दो लाख 30 हजार भर्तियां इस वित्तीय वर्ष में होने जा रही हैं।

हाइटेक इंडिया के अध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि गुड़गांव के आईटी सेक्टर में भी नई नौकरियों की संभावनाएं बढ़ने लगी हैं। यह इस सेक्टर के काफी शुभ संकेत है। नई भर्तियों का सिलसिला शुरू होने का सीधा अर्थ है कि कारोबार में तेजी आई है।

जिस कारण कंपनियों को नए युवाओं की जरूरत महसूस हो रही है। हर्वा बीपीओ के सीईओ अजय चतुर्वेदी ने कहा कि आईटी कंपनियों में भर्ती होने से एनसीआर के हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी। आईटी सेक्टर पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ सचिन गुप्ता ने कहा कि इससे गुड़गांव के आईटी सेक्टर का दायरा और बढ़ेगा।

इस कारण खुल रहा है रोजगार का दरवाजा...

jobs in it companies

गुड़गांव के आईटी-आईटीईएस कंपनियों को 60 प्रतिशत से अधिक आउटसोर्सिंग अमेरिका से होती है। मगर वहां से आउटसोर्सिंग काफी कम होने के बाद इस सेक्टर में नौकरियों की संभावनाएं काफी कम हो गई थीं।

मगर देश के आईटी सेक्टर में जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस सहित अन्य देशों में अपने कारोबार का विस्तार किया। आईटी-आईटीईएस सेक्टर में हायरिंग प्रक्रिया से इजीनियरिंग कॉलेजों में भारी उत्साह है।

द्रोणाचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएमके प्रसाद ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से आईटी सेक्टर में रोजगार की संभावना बढ़ रही है। इसमें तेजी भी आ रही है। आईटी-कंप्यूटर स्ट्रीम से बीटेक कर रहे लोगों की मांग बढ़ रही है। द्रोणाचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज में इस स्ट्रीम के करीब 80 प्रतिशत छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट, टीसीएस, इंफोसिस, टेक-महिंद्रा, आईबीएम और एचसीएल ने हायर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed