{"_id":"5e1c5c028ebc3e88026dba46","slug":"jnu-students-teachers-boycott-classes-again-on-monday-against-fee-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में आज फिर छात्रों और शिक्षकों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में आज फिर छात्रों और शिक्षकों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार, ये है बड़ी वजह
Mon, 13 Jan 2020 05:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 13 Jan 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सोमवार को फीस वृद्धि के मुद्दे पर प्रशासन के साथ टकराव के बीच कक्षाओं का बहिष्कार किया। कक्षाएं सोमवार को शुरू होने वाली थीं लेकिन सामूहिक बहिष्कार के कारण शुरू नहीं हो पाईं।
विज्ञापन
छात्रसंघ ने कहा था कि वह हॉस्टल की बढ़ी हुई फीस का नहीं बल्कि सिर्फ ट्यूशन फीस का ही भुगतान करके पंजीकरण सुनिश्चित करेगा लेकिन जब उसने देखा कि प्रशासन ने कई विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण पोर्टल बंद कर दिया है तो उन्होंने अपना फैसला स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
शिक्षक संघ ने भी फीस वृद्धि और पांच जनवरी की हिंसा समेत कई मुद्दों पर अकादमिक विषयों में असहयोग का आह्वान किया है। शिक्षक और विद्यार्थी कुलपति एम जगदीश कुमार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन