{"_id":"5ddea3978ebc3e54b546a2e4","slug":"jnu-students-form-human-chain-to-protest-fee-hike-at-connaught-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू: कनॉट प्लेस में मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध, कई विश्वविद्यालयों के छात्रों ने दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू: कनॉट प्लेस में मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध, कई विश्वविद्यालयों के छात्रों ने दिया साथ
Wed, 27 Nov 2019 09:55 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 27 Nov 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने बेशक संशोधित हॉस्टल मैनुअल में फीस घटा दी हो, पर विद्यार्थियों का विरोध बुधवार को भी जारी रहा। हॉस्टल फीस बढ़ोतरी पर प्रशासन के रवैये, अपनी मांग उठाते छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज आदि मुद्दों पर कनॉट प्लेस में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हॉस्टल मैनुअल को वापस लिए बगैर आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ के राष्ट्रीय विरोध दिवस के आह्वान पर डीयू, अंबेडकर, जामिया, इलाहाबाद आदि विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी पहुंचे और एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन
हाथों में तख्तियां, पोस्टर, ढपली लिए गानों व नारों के बीच विद्यार्थियों ने एक बार फिर ‘सस्ती शिक्षा सबको शिक्षा’ की मांग दोहराई। जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईषी घोष के मुताबिक, राष्ट्रीय विरोध दिवस को देशभर के संस्थानों के विद्यार्थियों का साथ मिला।
विज्ञापन
पूर्व छात्रों से लेकर पूर्व अध्यक्ष भी हमारे साथ हैं। हमारी मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों से जुड़े फैसलों में उन्हें भी शामिल करे।